फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम-विषम का हिट फॉर्मूला शहर में फिट

Tue, 12 Jan 2016 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में सोमवार को सम-विषम संख्या पर ऑटो चलने का फॉर्मूला हिट रहा। व्यवस्था के शुरुआत में सिर्फ विषम संख्या की ऑटो चलने से न सिर्फ लोगों को जाम से मुक्ति मिली बल्कि यातायात में भी कोई परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन


वहीं सम संख्या के ऑटो चालकों के भूलवश निकलने पर एसपी ने उन्हें फूल देकर लौटाया। इस फॉमूले के हिट रहने के बाद अब 16 जनवरी को सम संख्या के ऑटो चलाने की तैयारी है।

दिल्ली की तर्ज पर जिला पुलिस प्रशासन ने ऑटो चालकों, यूनियन और आरएसओ के साथ मिलकर सम-विषम फॉर्मूले को अपनाया। इस फॉर्मूले के तहत पहले विषम संख्या के ऑटो को सड़कों पर चलाया गया। व्यवस्था के तहत शहर की मुख्य सड़कों से लेकर चौराहों में एक भी जगह लोगों को जाम से नहीं जूझना पड़ा।
विज्ञापन


यातायात के लिए लोगों ने सिटी बसों का भी सहारा लिया। वहीं सुबह सम संख्या के ऑटो निकलने पर एसपी शशांक आनंद ने छोटूराम चौक पर ऑटो चालकों को गुलदस्ता देकर वापस किया।

आमतौर पर भिवानी स्टैंड, छोटूराम चौक सहित अन्य चौराहों पर जाम और अतिक्रमण की वजह से वाहनों को घंटों खड़ा रहना पड़ता था। सम-विषम व्यवस्था के लागू होने के बाद कहीं भी जाम की स्थिति नजर नहीं आई। एसएचओ ट्रैफिक एसआई गुरदेव सिंह ने बताया कि जगह-जगह वाहनों का जमावड़ा भी नहीं रहा।

सम विषम फॉर्मूला लागू होने के बाद 500 रुपये तक की कमाई करने वाले ऑटो चालकों की सोमवार को कमाई 1500 तक रही। सब्जी मंडी क्षेत्र निवासी चालक रामबीर ने बताया कि एक ही दिन में 1 हजार रुपये का मुनाफा हुआ।

सम संख्या के ऑटो चालकों को ऑटो यूनियन और ट्रैफिक पुलिस ने सुबह 10 बजे तक समझाकर वापस भेजा। 11 बजे के बाद सम संख्या के ऑटो के चालान काटे गए। एसआई गुरदेव ने बताया कि करीब 20 सम संख्या के ऑटो के चालान काटे।

हरियाणा प्रदेश ऑटो रिक्शा क ल्याण संघ के प्रदेशाध्यक्ष तस्वीर टांक ने बताया कि बाहरी जिलों से आने वाले ऑटो चालकों के पास पूरे दस्तावेज नहीं होने पर करीब 30 चालान काटे गए। आरएसओ राजेश लूंबा उर्फ टीनू ने बताया कि जो चालक भूलवंश आए सम संख्या के ऑटो लेकर आए थे। उन्हें समझाकर व ऑटो से सवारी उतारकर वापस भेज दिया।

डीएसपी पुष्पा खत्री ने गुलाबी ऑटो चालकों से सम विषम फार्मूले को सफल बनाने के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। इसी तरह डीएसपी अमित भाटिया ने पॉवर हाउस पर दिनभर काम करने वाली सभी टीमों से फीडबैक लिया। इसके अलावा डीएसपी ने आगामी रूपरेखा को लेकर टीम को जरू री निर्देश दिये।

सम संख्या के ऑटो के अलावा स्कूली वाहनों पर भी पुलिस ने कार्रवाई की। स्कूली वाहनों की चेकिंग कर फर्स्ट एड सहित अन्य चीजों की जांच की गई। साथ ही कई वाहनों से ब्लैक फिल्म भी उतरवाई गई।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें