फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नर्सिंग एसोसिएशन ग्रुप वाइज करेगी भूख हड़ताल

विज्ञापन
11सीटीके23..पीजीआई में शनिवार को रैली निकाल कर प्रदर्शन करते नर्सिंग एसोसिएशन के सदस्य । संवाद
विज्ञापन
रोहतक। पीजीआईएमएस रोहतक की नर्सिंग एसोसिएशन की ओर से प्रधान विकास फोगाट व अध्यक्ष मनोज खटाना के नेतृत्व में रविवार को संगठन के पदाधिकारियों ने विजय पार्क में बैठक कर आगे की रणनीति पर चर्चा की। सभी ने एकमत से कहा कि अब लड़ाई आर-पार की हो चुकी है।
विज्ञापन

प्रधान विकास फोगाट ने कहा कि सोमवार को उन्होंने निर्णय लिया है कि एक घंटे कुलपति कार्यालय और निदेशक कार्यालय पर नारेबाजी की जाएगी। उन्होंने कहा कि नर्सिंग एसोसिएशन की ओर से अब प्रतिदिन कुलपति कार्यालय से निदेशक कार्यालय तक रोष मार्च भी निकाला जाएगा। जनरल सेक्रेटरी राहुल वत्स ने कहा कि निर्णय लिया है कि प्रतिदिन एक ग्रुप भूख हड़ताल पर बैठेगा और जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती हर रोज अलग-अलग ग्रुप भूख हड़ताल में शामिल होंगे। सभी मेडिकल कॉलेज के प्रतिनिधि सोमवार को पीजीआईएमएस रोहतक के बैनर तले इकट्ठे होकर सरकार के खिलाफ रोज प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें