फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बिजली कट से आमजन परेशान

विज्ञापन
11सीटीके15..ट्रांसफार्मर। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। जिले में अघोषित बिजली कट थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बारिश में लाइनें ट्रिप होने के कारण घंटों बिजली गुल रहती है। ऐसे में लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही हैं। रविवार को बूंदाबांदी में भी बिजली कट बढ़े हैं। निगम के पास लोगों की इस समस्या का कोई भी स्थाई समाधान नहीं है। बूंदाबांदी की वजह से लोगों को राहत जरूर मिली है, लेकिन बिजली कट से उन्हें परेशानी भी हुई हैं। लोग शिकायत करने के लिए कंट्रोल रूम में फोन करते हैं, लेकिन काॅल का काेई जवाब नहीं मिलता। शिकायत दर्ज होने पर भी घंटों तक समाधान नहीं होता है।
विज्ञापन

यहां रही सबसे ज्यादा समस्या
हरी सिंह कॉलोनी, रामगोपाल कॉलोनी, ओल्ड हाउसिंग बोर्ड, दुर्गा कॉलोनी, आजाद नगर, प्रीत विहार कॉलोनी, संजय नगर, तेज कॉलोनी, सलारा मोहल्ला, पाड़ा मोहल्ला आदि में बिजली के कट लगे।

बिजली लाइनों की समय पर मरम्मत करवाई जा रही है। बिजली कट की शिकायत के बाद टीम को समाधान के लिए भेजा जाता है। कई बार टीम कहीं पर काम कर रही होती है तो तुरंत जाना संभव नहीं हो पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रामेंद्र मलिक, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें