फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अनिश्चितकालीन हड़ताल पर नर्सिंग एसोसिएशन आज से

विज्ञापन
07सीटीके23..पीजीआई स्थित विजय पार्क में बुधवार को प्रदर्शन करते नर्सिंग एसोसिएशन के कर्मचारी। स
विज्ञापन
रोहतक। पीजीआईएमएस रोहतक की नर्सिंग एसोसिएशन ने अपने प्रधान विकास फोगाट के नेतृत्व में बुधवार को एक दिवसीय हड़ताल की। विजय पार्क में प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रधान विकास फोगाट ने कहा कि सरकार को बुधवार के सांकेतिक एकदिवसीय हड़ताल की जानकारी ज्ञापन के माध्यम से दी गई थी। अबतक इस पर गौर नहीं किया गया। कुलपति डॉ. अनीता सक्सेना ने बुधवार को उनकी यूनियन के सदस्यों को बातचीत के लिए बुलाया, लेकिन बात नहीं बनी। इस पर उन्होंने अपनी मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने का एलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब मरीज को होने वाली परेशानी के लिए वे आमजन से क्षमा चाहते हैं। सरकार व पीजीआईएमएस प्रशासन की मंशा हड़ताल को बढ़ाने की है।
उन्होंने कुलपति को चेताया कि वे 8 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इससे होने वाले मरीजों को परेशानी के लिए सरकार और पीजीआईएमएस प्रशासन ही जिम्मेदार होगा। जो अपने अहम के चलते उनके अधिकारों का हनन कर रहे हैं।
विज्ञापन

विकास फोगाट और जनरल सेक्रेटरी राहुल वत्स ने कहा कि पीजीआईएमएस प्रशासन ऐसे विद्यार्थियों से वार्ड में कार्य करवा रहा है, जिन्हें अभी नर्सिंग प्रोफेशन में आए बहुत कम दिन हुए हैं। साथ ही उन्हें अभी व्यवसायिक अनुभव नहीं है। ऐसे में नवनियुक्त बच्चों के हाथों में आम जनता की जान को सौंपना किसी खतरे से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि किसी मरीज की इन विद्यार्थियों के हाथों जान चली जाती है तो ऐसे में विद्यार्थियों के भविष्य पर भी संकट आ सकता है। उन्होंने अपील की है कि विद्यार्थियों के पास पूरी ट्रेनिंग न हो तो मरीज को इंजेक्शन न लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें