फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जनवरी से 8 ट्रेनों के बदलेंगे नंबर

विज्ञापन
28सीटीके02..रेलवे स्टेशन। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। रेलवे विभाग ने दिल्ली-रोहतक चलने वाली 8 ट्रेनों के नंबर बदलने का फैसला लिया है। ये ट्रेनें 31 दिसंबर तक पुराने नंबरों से दौड़ेंगी। रेल यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे विभाग ने जरूरी सूचना जारी की है। 1 जनवरी ये नए नंबरों के साथ दौड़ेंगी।
विज्ञापन

दिल्ली से भिवानी स्पेशल जाने वाली ट्रेन संख्या 04969 अब 1 जनवरी से 54005 बदले हुए नंबर से चलेगी। रोहतक हांसी स्पेशल गाड़ी संख्या 04489 अब 54011 नए नंबर से, हांसी रोहतक स्पेशल 04490 अब नए नंबर 54011 नंबर से, रोहतक भिवानी स्पेशल 04975 अब 54013 नए नंबर से, भिवानी रोहतक गाड़ी संख्या 04978 अब नए नंबर 54014 से, रोहतक भिवानी गाड़ी संख्या 04977 अब नए नंबर 54015 से चलेगी, भिवानी रोहतक 04962 अब नए नंबर 54016 से चलेगी और भिवानी रोहतक स्पेशल 04974 अब नए नंबर 54018 से चलेगी। अगर 1 जनवरी के बाद से कोई भी यात्री किसी भी ऑनलाइन एप पर इन ट्रेनों को ट्रेक करना चाहेगा तो वह नए नंबरों से ही ट्रेक कर पाएगा। पुराने नंबरों से यह ट्रेन ट्रेक नहीं हो पाएगी। सिर्फ 31 दिसंबर तक ही यह आठों ट्रेनें पुराने नंबरों से ट्रैक हो पाएगी।
विज्ञापन


रेल मंत्रालय ने इन 8 ट्रेनों के नंबर बदलने के आदेश जारी किए है। 1 जनवरी से लागू हो जाएंगे। यह ट्रेनें 31 दिसंबर तक पुराने नंबरों से ही चलेगी।
बलराम मीणा, स्टेशन अधीक्षक, रेलवे स्टेशन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें