फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 17 नए मतदान केंद्र स्थापित, एक बूथ पर 1400 मतदाता डाल सकेंगे वोट

विज्ञापन
20सीटीके06- लघु सचिवालय ​स्थित सभागार में पत्रकारों से बातचीत करते उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अ
विज्ञापन
रोहतक। विधानसभा चुनाव के चलते भारत निर्वाचन आयोग की हिदायत अनुसार जिले में मतदान केंद्रों का रेशनेलाइजेशन किया गया है। एक बूथ पर 1400 मतदाता वोट करेंगे। इससे अधिक मतदाताओं को नजदीकी मतदान केंद्र पर स्थानांतरित किया गया है। मतदाताओं की संख्या के हिसाब से 17 नए मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। जिले में अब मतदान केंद्रों की संख्या 814 से बढ़ कर 831 हो गई है। यह कहना है जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार कुमार का। वे मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रशासनिक प्रबंधों की जानकारी मीडिया से साझा कर रहे थे।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी ने कहा कि आदर्श आचार संहिता की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए विधानसभा अनुसार टीमें गठित कर दी गई हैं। सी-विजिल को भी एक्टिवेट कर दिया गया है। आदर्श आचार संहिता की उल्लंघना से संबंधित शिकायत नागरिक इस एप पर कर सकते है। शिकायत के 100 मिनट में संबंधित टीम कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।
उन्होंने कहा कि चुनाव कार्यक्रम के तहत संबंधित चुनाव अधिकारी पांच सितंबर को अधिसूचना जारी करेंगे। इसके बाद उम्मीदवार 12 सितंबर तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। इसके अगले दिन 13 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। चुनाव उम्मीदवार 16 सितंबर तक नाम वापस ले सकते हैं। आगामी एक अक्तूबर को विधानसभा के लिए मतदान होगा। जबकि चार अक्तूबर को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। विधानसभा की चुनाव प्रक्रिया छह अक्तूबर को पूर्ण होगी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायत अनुसार फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का संक्षिप्त पुनरीक्षण जारी है। प्राप्त हुए दावे व आपत्तियों के निपटारे के बाद 27 अगस्त को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर किया जाएगा। नए मतदाता अपने नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए 13 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। अब केवल नए नाम ही मतदाता सूची में दर्ज किए जाएंगे। चुनाव कार्यालय ने रैली व प्रचार सामग्री के लिए स्थल निर्धारित कर दिया है। आदर्श आचार संहिता की निगरानी के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। आचार संहिता की अनुपालना के लिए एफएसटी व वीएसटी टीमें गठित की गई हैं। ग्रामीण क्षेत्र में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों के नेतृत्व में टीमें गठित की गई हैं। जिले की प्रत्येक विधानसभा में एक-एक आदर्श व केवल महिला संचालित मतदान केंद्र स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें