फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में संक्रमितों का आंकड़ा 654, नौवीं मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। संक्रमितों का आंकडा 654 पर पहुंच गया है। शुक्रवार को हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 30 नए मरीज मिले हैं। वहीं, पीजीआईएमएस में उपचाराधीन बलंबा के एक संक्रमित व्यक्ति ने दम तोड़ दिया है। परिजनों ने बताया कि मरीज को सांस लेने की समस्या के साथ गुर्दे की भी समस्या थी। हाल में हार्ट संबंधी समस्या भी थी। फिलहाल 253 मरीज एक्टिव हैं। इनमें से 56 संक्रमितों का पीजीआई में उपचार चल रहा है वहीं 197 होम आइसोलेट किए गए हैं। जिले में अब तक 20768 सैंपल की जांच हो चुकी है, इसमें से 19947 सैंपल निगेटिव आए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रेवेन्यू कॉलोनी में रहने वाली महिला संक्रमित के संपर्क में आने के कारण वायरस की चपेट में आ गई है। इसके अलावा मेडिकल कैंपस, पीजीआई कैंपस से दो, कैलाश कॉलोनी में एक, जनता कॉलोनी से दो, पुरानी अनाज मंडी से दो, सलारा मोहल्ला से एक, गोपालपुरा से एक, सेक्टर दो, हरी नगर, छोटू राम चौक, चिन्योट कॉलोनी, भैणी महाराजपुर, अजायब, शास्त्री नगर से दो, जनता कॉलोनी से दो, डीएलएफ कॉलोनी से कपड़ा व्यापारी, गांधी कैंप मातूराम कम्यूनिटी सेंटर से दो, किशनगढ़ महम से तीन, गांधी कैंप, डीएलएफ कॉलोनी व गली मोहल्ला से एक मरीज की संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
अब डॉक्टरों को होगा 10 से कम व 60 से अधिक उम्र के लोगों को होम आइसोलेट करने का अधिकार
कोरोना महामारी को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने नई गाइड लाइन जारी की है। इसके तहल अब कोरोना के 10 से कम और 60 से अधिक आयु वाले मरीजों को होम आइसोलेशन स्वेच्छा से नहीं मिलेगा। इसके लिए मरीज का उपचार करने वाला डॉक्टर तय करेगा कि मरीज को अस्पताल में रखना है या घर पर। विभाग दस से कम और 60 से अधिक आयु वर्ग के कोरोना संक्रमितों को रिस्क पर नहीं रखना चाहता। अकसर लोग होम आइसोलेशन की छूट का लाभ लेकर घर चले जाते हैं और तबीयत बिगड़ने पर स्थिति संभालना मुश्किल हो जाता है। इस समस्या का समाधान करने के लिए अब विभाग ने गाइड लाइन में ही परिवर्तन ला दिया है। मधुमेह, सांस की समस्या व रोग प्रतिरोधक क्षमता घटाने वाले रोगों के केसों से जुड़े मरीजों को होम आइसोलेशन की सुविधा नहीं दी जाएगी। विभाग का प्रयास है कि कोरोना से डैथ के आंकड़े को रोका जाए।
विज्ञापन

जिले को मिली 4000 एंटीजन किट
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले को 4000 एंटीजन किट और मिल गई हैं। इन किट को विभाग हॉट स्पॉट एरिया में लोगों की स्क्रीनिंग में प्रयोग कर सकता है। इससे विभाग को संक्रमण का पता चल सकेगा और बीमारी को आगे फैलने से रोका जा सकेगा। स्वास्थ्य विभाग आरटी पीसीआर के साथ एंटीजन किट की जांच भी करता है।
नई गाइड लाइन के अनुसार दस से कम, 60 से अधिक व क्रोनिक डिजिज के मरीजों को बगैर डॉक्टर की सहमति के होम आइसोलेट नहीं किया जाएगा। इसके अलावा जिले को 4 हजार एंटीजन किट मिली है। इन किटों को हॉट स्पॉट एरिया में जांच कराई जाएगी।
- डॉ. अनिल बिरला, सिविल सर्जन
डेंटल के जूनियर रेजिडेंट की तीन रिपोर्ट आई कोरोना निगेटिव
दिल्ली मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज की डेंटल विंग में बतौर जूनियर रेजिडेंट काम करने वाले युवा डॉक्टर की तीसरी जांच रिपोर्ट भी कोरोना निगेटिव आई है। इसके बाद परिजनों ने शव को अंतिम संस्कार किया। वहीं युवा डॉक्टर की मौत पर पीजीआईएमएस के पीजीआईडीएस में भी डेंटल के डॉक्टरों ने शोक जताया है। डेंटल कॉलेज के डॉक्टरों ने बताया कि मृतक जेआर व्यवहार कुशल और काफी समझदार था। डॉक्टर की मौत से समाज को जो क्षति हुई है, उसकी पूर्ति नहीं की जा सकती। वहीं सिविल सर्जन ने बताया कि मृतक का सैंपल एक बार उपचार के दौरान लिया था, वह निगेटिव था। इसके बाद मरीज की मौत के बाद सैंपल लिया गया वह भी निगेटिव आया। इसके बाद परिजनों की आशंका को दूर करने के लिए तीसरी बार भी जांच करवाई, जोकि रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बाद परिजनों ने शव को लेकर अपना अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें