फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में अब कोरोना मरीजों की संख्या 1008

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब तक 1008 पहुंच गई है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन में चार माह का बच्चा, दो डॉक्टर, एक स्टाफ नर्स, मार्केट बोर्ड का जेई, पुलिस कर्मचारी समेत 47 नये मरीजों की पुष्टि हुई। इसके अलावा पीजीआईएमएस में उपचाराधीन सेक्टर-14 निवासी एक व्यक्ति की भी मौत हो गई। व्यक्ति की मौत के साथ ही जिले में मृतकों का आंकड़ा 16 पहुंच गया है। वहीं राहत की बात है कि जिले में अब तक 596 मरीज कोरोना से जंग जीत चुके हैं। फिलहाल 73 मरीज पीजीआईएमएस में उपचाराधीन हैं जबकि 323 मरीज होम आइसोलेट हैं। गौरतलब है कि अब तक 25894 जांच सैंपल हो चुके हैं, इसमें से 24822 सैंपल निगेटिव मिले हैं।
विज्ञापन

एक स्थान पर मिले मरीज
जनता कॉलोनी : दो महिलाएं, एक बुजुर्ग व एक छात्र
कैनाल कॉलोनी : दो छात्र
खेड़ी सांपला : सुरक्षा अधिकारी व छात्र
भालौठ : सेवानिवृत्त कर्मचारी व छात्र
गढ़ी मोहल्ला : आशा वर्कर व मेडिसिन मार्केट कर्मचारी
निजी अस्पताल : स्टाफ नर्स व ओमैक्स सिटी का डॉक्टर
इस्माइला : दो छात्र व एक गृहिणी
तेज कॉलोनी : चार माह का बच्चा, दो गृहिणी, कपड़ा व्यवसायी
मायना : दो गृहिणी
गोपाल कॉलोनी : गृहिणी, छात्र व स्कूल स्टाफ
सेक्टर एक : निजी जॉब करने वाला युवक व दो स्टूडेंट
रेलवे रोड : प्राइवेट जॉब करने वाला व एक छात्र
यहां भी मिले संक्रमित
पीजीआईएमएस का पीजी डॉक्टर, माता दरवाजा के पास सेवानिवृत्त कर्मचारी, शिवाजी कॉलोनी का छात्र, कमला नगर का छात्र, काठमंडी का कपड़ा व्यवसायी, गौड़ स्कूल का छात्र, सेक्टर पांच का मार्केटिंग बोर्ड का जेई, गोहाना अड्डा का वकील, विजय नगर का प्राइवेट जॉब करने वाला, हरिनगर एजेंसी का कर्मी, शास्त्री नगर का निजी कर्मचारी, किलोई का पुलिस कर्मचारी, संजय नगर की गृहिणी, जसिया का सब्जी विक्रेता, आदर्श नगर की गृहिणी, पटेल नगर का एक मरीज संक्रमित मिला है।
ऐसे कैसे रुकेगा कोरोना का संक्रमण...
सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर यूज की हुई पीपीई किट खुले में पड़ी मिली
पीजीआईएमएस की सीआरएस ओपीडी व फिर कुलपति कार्यालय के बाहर पीपीई किट खुले में मिलने के बाद अब सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर यूज की हुई पीपीई किट खुले में पड़ी मिली हैं। यहां किट की संख्या अधिक है और सवाल उठ रहा है कि यदि इसी प्रकार लापरवाही होती रही तो कोरोना के संक्रमण को फैलने से कैसे रोका जाएगा। सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर अवैध रूप से निजी एंबुलेंसों की पार्किंग होती है। यहीं पर खुले में प्रयोग की गई पीपीई किट, गलब्ज, गार्बेज बैग व अन्य मेडिकल वेस्ट बिखरा मिला है। जबकि नियमानुसार इन्हें बायोमेडिकल वेस्ट की तरह अस्पताल में ही डिस्पोज होना चाहिए। इससे सिविल सर्जन कार्यालय के आसपास संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। हैरानी की बात है कि अभी तक इन चीजों के लिए डॉक्टर, नर्स व स्टाफ जद्दोजहद कर रहे थे कि उन्हें कोरोना से बचने के लिए सुरक्षा उपकरण चाहिए। इस मामले पर सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने कहा कि यह एक गंभीर मामला है। पीपीई किट बाहर कैसे मिली, इसकी जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें