फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 हजार पार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना की दूसरी पीक के चलते संक्रमितों का आंकड़ा 10 हजार की संख्या पार करता हुआ 10083 हो गया है। एक दिन में सोमवार को 133 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। अब तक 110 कोरोना संक्रमित दम तोड़ चुके हैं। वहीं 9100 संक्रमित अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में सोमवार को जिले का संक्रमण प्रतिशत 5.42 बताया गया है। फिलहाल जिले में 873 कोरोना के एक्टिव मरीज हैं, इसमें से 46 पीजीआईएमएस में भर्ती हैं और 827 होम आइसोलेट हैं। विभाग की ओर से जिले का रिकवरी रेट फिर 90.25 बताया जा रहा है, जो दूसरी पीक में पहली बार बढ़त में है। विभाग की ओर से अब तक 185772 सैंपलों की जांच की जा चुकी है।
विज्ञापन

ये मिले संक्रमित
डीएसपी लोहारू, 14 बिजनेसमैन, 18 विद्यार्थी, एसपी कार्यालय व सांपला का एएसआई, दो बच्चे, गृहिणी, दुकानदार, चालक, बुजुर्ग, जींद की एएनएम, वकील, गर्ल्स हॉस्टल का स्टाफ, कोटेक महिंद्र बैंक, एचसीएल कंपनी की स्टाफ, स्टाफ नर्स, इलेक्ट्रिशियन, सरकारी अस्पताल का स्टाफ, अमूल मिल्क प्लांट का स्टाफ, गंगा राम हॉस्टल का स्टाफ आदि संक्रमित मिले हैं। इसमें डीएलएफ कॉलोनी, सेक्टर एक, रेलवे रोड, वैश्य कॉलेज, कलानौर, पुलिस लाइन, टीबी अस्पताल, विकास नगर, जनता कॉलोनी, अग्रसेन कॉलोनी, सेक्टर तीन में सबसे अधिक संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें