झज्जर। नेहरू कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड में एनएससीए झज्जर और श्री श्याम क्रिकेट अकादमी के बीच खेले गए क्रिकेट मैच में एनएससीए झज्जर की टीम ने दो विकेट से जीत दर्ज की। टॉस जीतकर श्री श्याम क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 33.5 ओवर में 94 रन बनाए और पूरी टीम ऑल आउट हो गई। मोहित जाखड़ ने 51 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 24 रन बनाए। एनएससीए की ओर से कर्णवीर ने चार विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनएससीए झज्जर की टीम ने 23.2 ओवर में आठ विकेट पर 97 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। आरव राणा ने 33 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 25 रन बनाए। श्री श्याम की ओर से मोहित खन्ना ने तीन विकेट लिए। शानदार प्रदर्शन के लिए आरव राणा को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और कर्णवीर को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। चार विकेट लेने वाले कर्णवीर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।