फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हाईकोर्ट के जरिए लड़ेंगे अपनी लड़ाई

Fri, 25 Dec 2015 02:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी दस्तावेज देने के आरोप में बर्खास्त किए गए डाक सहायक बृहस्पतिवार को शहर में एकत्र हुए। सभी डाक सहायकों ने बैठक कर सर्वसम्मति से फैसला लिया कि अब वह हाईकोर्ट के जरिए अपनी लड़ाई लड़ेंगे। अगर उनके दस्तावेज फर्जी थे तो क्यूं उन्हें जांच में सही ठहराया गया और भर्तियां दी गईं।
विज्ञापन


डाक विभाग की सभी 12 डिवीजनों से टर्मिनेट किए गए डाक सहायक बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे नए बस स्टैंड के हुडा पार्क में जमा हुए। इस दौरान अध्यक्षता करते हुए भिवानी डिवीजन के डाक सहायक प्रदीप ने कहा कि एक साल की नौकरी के बाद डाक विभाग ने दस्तावेज को फर्जी बताकर बिना नोटिस दिए टर्मिनेट कर दिया है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डाक सहायकों की भर्ती में सभी दस्तावेजों की जांच की गई है।

 भर्ती के दौरान भी पूरी पारदर्शिता बरती गई है। इस दौरान भिवानी के साथ रोहतक, अंबाला, फरीदाबाद, गुड़गांव, करनाल, सोनीपत, कुरुक्षेत्र, हिसार, दिल्ली से भी डाक सहायक पहुंचे। इस अवसर पर सुमन, गीता, प्रदीप, प्रवीण, तकदीर, रोहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें