फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ...अब वेट करो, कौन से की लाश कौन से मोड़ पर मिलती

Tue, 03 Jun 2025 02:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। रिटौली निवासी अनिल हत्याकांड के बाद सोमवार को हिमांशु उर्फ भाऊ नाम से सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट डालकर हत्या की जिम्मेदारी ली है। इसमें लिखा है कि रिटौली में अनिल की हत्या हुई है, यह हम दोनों (भाऊ और नीरज फरीदपुरिया) ने करवाई है। इसका हमारे बजरंग भाई के मर्डर में हाथ था। इनको अभी तक छोड़ रखा था, लेकिन उनको बहम हो गया कि अब कुछ नहीं होगा। अभी जो बचे हुए हैं, उनका भी टाइम आ गया है। अब वेट करो, कौन से की लाश कौन से मोड़ पर मिलती है। इस पोस्ट पर मर्डर के बदले मर्डर गाने म्यूजिक लगाया हुआ है।
विज्ञापन

हिमांशु उर्फ भाऊ के नाम से पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसके बाद रिटौली गांव में दहशत है कि अब अगला नंबर किसका है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने पूरा भरोसा दिया है कि वह सुरक्षित है और गांव में सादा कपड़ों मे भी पुलिस बल तैनात है।

हिमांशु उर्फ भाऊ नाम के सोशल मीडिया अकाउंट को किया जा रहा अपडेट
सोशल मीडिया पर हिमांशु उर्फ भाऊ नाम के अकाउंट को सात दिन से अपडेट किया जा रहा है। सबसे पहले दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से विधानसभा में दिल्ली के नारायणा में की गई 20 राउंड फायरिंग के मुद्दे को उठाते हुए पोस्ट डाली गई है।
विज्ञापन

इसके बाद दिल्ली का न्यू डॉन हिमांशु भाऊ...21 साल का गैंगस्टर दिल्ली में भाऊ का डर, इसके बाद मंजीत हत्याकांड को लेकर भी पोस्ट डाली गई है, जबकि इसी दौरान एक पोस्ट में हिमांशु भाऊ पर 30 मुकदमे और उसकी अन्य अपराध की सूची पोस्ट कर रखी है।

बागपत के बाबा के नाम से डाली गई पोस्ट
इसके अलावा, बाबा ग्रुप बागपत नामक सोशल मीडिया अकाउंट से भी एक पोस्ट दो दिन पहले डाली गई थी। इसमें लिखा था कि हिमांशु भाऊ जो है अमेरिका में, गोलियाें की बारिश कराता है इंडिया में। इससे साफ है कि अनिल की हत्या की साजिश पहले ही बन चुकी थी। इस पोस्ट के बाद पुलिस हत्या में बागपत का भी लिंक तलाश रही है। हालांकि, दोनों ही पोस्ट की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें