फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सांसद, विधायक, सरपंच और पार्षद से अब ग्रामीण ऑनलाइन करेंगे मन की बात

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सांसद, विधायक, पार्षद, सरपंच व पंच से अब ग्रामीण सीधे मन की बात कर सकेंगे। इसके लिए सरकार ने ग्राम दर्शन पोर्टल बनाया गया है, जहां ग्रामीण विकास कार्यों की मांग, सुझाव व शिकायत भी दे सकेंगे। साथ ही मैसेज के माध्यम से संबंधित ग्रामीण को मांग, सुझाव व शिकायत का स्टेटस भी बताया जाएगा। इससे गांवों के भावी विकास कार्यों का खाका तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

डीसी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सरकार ने एक विशेष पोर्टल https://gramdarshan.haryana.gov.in/ बनाया है। पोर्टल पर ग्रामीण विकास की मांग, शिकायत और सुझाव सीधे ऑनलाइन माध्यम से दे सकते हैं। सरकार व प्रशासन की तरफ से पोर्टल पर पारदर्शी तरीके से जवाब दिया जाएगा। पोर्टल का उद्देश्य निर्वाचित प्रतिनिधियों, सरकार और ग्रामीणों के बीच समन्वय स्थापित करना है।

यूं दर्ज करवाएं ग्रामीण पोर्टल पर शिकायत
पोर्टल पर कोई भी व्यक्ति शिकायत दर्ज कर सकेगा। सुझाव और मांग सीधे सरपंच, पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद सदस्य, विधायक व सांसद को दिखाई देगी। सभी जनप्रतिनिधियों को उनके अधिकार क्षेत्र के ही सुझाव डैशबोर्ड पर दिखाई देंगे, जिन्हें संबंधित जनप्रतिनिधि संस्तुति के साथ आगे बढ़ा सकेंगे।
विज्ञापन



मैसेज से मिलेगी सुझाव व शिकायत के स्टेटस की जानकारी
पोर्टल पर सुझाव व शिकायत दर्ज कराने के साथ ही एक आईडी बनाई जाएगी। जो आवेदक को एसएमएस के माध्यम से मिलेगी। साथ ही कार्रवाई की अपडेट सूचना एसएमएस के माध्यम से मिलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें