फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अब प्रधान चिकित्सा अधिकारी के पास रहेगी 200 बिस्तर के अस्पताल के जिम्मेदारी

Wed, 10 Jul 2024 05:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
09सीटीके54... जिला नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
रोहतक। स्वास्थ्य विभाग 3 जिलों के नागरिक अस्पतालों को उच्चीकृत कर रहा है। इसमें रोहतक का नागरिक अस्पताल भी शामिल है। 100 बिस्तर वाले नागरिक अस्पताल को उच्चीकृत कर वहां 200 बिस्तर की व्यवस्था की जाएगी। इसके मद्देनजर ही पद बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की ओर से पद स्वीकृति का पत्र जारी किया गया है। इसके मुताबिक अस्पताल में बिस्तर संख्या बढ़ाने के साथ स्टाफ की नियुक्ति भी की जानी है। फिलहाल अस्पताल में 100 बिस्तरों पर भर्ती होने वाले मरीजों के लिए भी कर्मचारियों की कमी है। नागरिक अस्पताल अब 100 की जगह 200 बेड का होगा। क्योंकि सरकार की ओर से इसके लिए स्वीकृति मिल गई है। बेड की क्षमता बढ़ने से मरीजों को अब कोई असुविधाएं नहीं होंगी।
मंगलवार को 200 बिस्तर के अटके प्रस्ताव पर सरकारी मुहर लग गई। अब नागरिक अस्पताल में मरीजों को पहले से ज्यादा बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। करीब 95 नई नियुक्तियां भी की जाएगी। इसके साथ 100 चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की अनुबंध पर भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन





अस्पताल के लिए स्वीकृत पदों का ब्योरा
-प्रधान चिकित्सा अधिकारी : 1
-वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी : 2
-चिकित्सा अधिकारी : 13
-दंत चिकित्सक : 1
-एसिसटेंट मैटरन : 1
-नर्सिंग सिस्टर : 5
-स्टाफ नर्स : 52
-फार्मासिस्ट :02
-लैब टेक्नीशियन : 04
-डेंटल असिस्टेंट कम मैकेनिक्स : 01
-रेडियोग्राफर्स :01
-ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट : 5
-प्लास्टर टेक्नीशियन : 01
-डाइटिशियन : 01
-अकाउंटेंट असिस्टेंट : 01
-क्लर्क कम डाटा इंट्री ऑपरेटर :02
-केयर टेकर : 01
-सीनियर स्टेनो ग्राफर : 01


100 चतुर्थ श्रेणी कर्मी की भी होगी नियुक्ति
नागरिक अस्पताल में 200 बेड की स्वीकृति के बाद अब चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों में इजाफा किया जाएगा। इसके तहत 40 स्वीपर, 40 वार्ड सरवेंट, 15 सिक्यूरिटी गार्ड, बागवानी के लिए 2 व 3 धोबी मिलाकर 100 कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी।


एक नजर में नागरिक अस्पताल

-: 3000 मरीजों की रोज लगती है ओपीडी
- 500 हर माह छोटे से बड़े होते हैं ऑपरेशन
-2000 के करीब मरीज प्रतिदिन होते हैं अस्पताल में भर्ती
-100 बेड की संख्या
-45 के करीब हैं चिकित्सक
-100 के करीब हैं नर्स

यह सुविधाएं उपलब्ध
यहां जांच के लिए अल्ट्रासाउंड, एक्सरे, डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही विभिन्न रोगों का इलाज कराने के लिए संबंधित चिकित्सक की ओपीडी में मरीज पहुंचते हैं। इसके अलावा ऑडियोमीटरी रूम है। हाल ही में नवजातों की बेहतर चिकित्सा के लिए एचडीयू (हाई डिपेंडेंसी यूनिट) स्थापित की गई है। साथ ही यहां निक्कू भी स्थापित है।

वर्जन
जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए अस्पताल को 100 से 200 बिस्तर का किया जा रहा है। इसके स्वीकृति मिल गई है। अस्पताल में डॉक्टर समेत करीब 200 कर्मचारी नए भर्ती किए जाएंगे।
विज्ञापन

-डॉ. अनिल बिड़ला, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें