09सीटीके42... संकट मोचन हनुमान मंदिर में दुर्गा सप्तशती का पाठ करतीं साध्वी मानेश्वरी देवी व श्
रोहतक। माता दरवाजा चौक स्थित संकट मोचन मंदिर में गुप्त नवरात्रों के चौथे दिन मंगलवार को गद्दीनशीन साध्वी मानेश्वरी देवी और भक्तों ने सायं दुर्गा सप्तशी का पाठ भक्ति भाव से किया। श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में माथा टेककर मनोकामनाएं मांगी। पंडित अशोक शर्मा ने आरती के उपरांत प्रसाद वितरित किया। वहीं साध्वी मानेश्वरी देवी ने मां और पुत्र के ममतामयी प्रेम की कथा सुनाई। ब्यूरो