फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अब विद्यालयों में होगी मूलभूत सुविधाओं की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। अब शिक्षा विभाग ने राजकीय विद्यालयों में चेकिंग अभियान की योजना बनाई है। नवंबर के दूसरे सप्ताह से जिला शिक्षा अधिकारियों व ब्लॉक अधिकारियों की टीम विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की जांच करेगी।
हरियाणा राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हाल ही में सेक्टर-3 राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय व खरावड़ स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में निरीक्षण किया था।
विज्ञापन

उन्होंने निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में पानी की टंकियां, शौचालय, भोजन, स्वास्थ्य और अन्य सुविधाओं की जांच की थी। उन्हें पानी और स्वास्थ्य से जुड़ी कई कमियां मिली और जिला प्रशासन को बताई थीं। इसके बाद विभाग ने कमियों में सुधार करने के लिए विद्यालयों में जांच की तैयारी की है।
विज्ञापन

वर्जन
राजकीय विद्यालयों की जांच के लिए टीम गठित की जाएगी। इसमें जिला व ब्लॉक अधिकारी व अन्य विशेषज्ञ शामिल होंगे। यह टीम विद्यालयों में आवश्यक सुधार की रिपोर्ट तैयार करेगी। नवंबर के दूसरे सप्ताह में टीम जांच शुरू करेगी। - मनजीत मलिक, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें