फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैकफुट पर प्रबंधन, चौकीदार की नौकरी पर कर सकते हो ज्वाइनिंग

Sat, 16 Jan 2016 02:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारियों को निकालने के मामले में वैश्य संस्था प्रबंधन बैकफुट पर आ गया है। डीसी ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को बुलाकर नई ज्वाइनिंग के तहत नौकरी का ऑफर दिया, लेकिन कर्मचारियों ने इसे सिरे से खारिज कर दिया।
विज्ञापन


 कर्मचारियों ने एकजुट होकर कहा कि वह पुरानी शर्तों के अनुसार ही वापस ज्वाइन करेंगे। बता दें, कि संस्था के कर्मचारियों को प्रबंधन ने गत माह नौकरी से निकाल दिया था। इसके विरोध में कर्मचारियों ने लगभग 26 दिनों तक हड़ताल भी रखी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

 शुक्रवार सुबह डीसी डी. के. बेहेरा के बुलावे पर गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के प्रधान सज्जन कुमार के नेतृत्व में कर्मचारी उनके आवास पर पहुंचे। कर्मचारियों को ऑफर दिया गया कि यदि वे चाहें तो चौकीदार के पद पर नए तरीके से ड्यूटी ज्वाइन कर सकते हैं।
विज्ञापन


यह केवल चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए है। बाकी कर्मचारियों की फिलहाल कोई वापसी नहीं होगी। डीसी के इस ऑफर पर कर्मचारियों ने दो टूक कहा कि वे पुरानी शर्तों के आधार पर ही नौकरी करेंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें