फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाक हुए महम में जगी अमन की आस

Sun, 21 Feb 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में खाक हुए भवनों और चौपट हुए व्यापार के बीच अमन की आस जगी है। आरक्षण आंदोलन की आग में शनिवार को पूरा महम जल गया। जब शहर में कुछ बचा ही नहीं तब रविवार को प्रशासन को शांति कायम करवाने की सूझी। सेना ने मोर्चा संभाला और फ्लैग मार्च किया तो कोई भी उपद्रवी सामने नहीं आया। 
विज्ञापन

देर सायं गोहाना रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में सेना, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने महम हलके के मौजिज लोगों, नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों और व्यापारी वर्ग के साथ बैठक की। इस दौरान अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि शहर में अब कोई उपद्रव नहीं होगा, व्यापारी सोमवार से दुकानें खोलें।
इस मौके पर एसडीएम वीना हुड्डा ने कहा कि महम में अब किसी प्रकार की अप्रिय घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शहर का माहौल बिगाड़ने वाले समाज विरोधी व्यक्तियों को सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने तमाम व्यापारी वर्ग को आश्वस्त किया कि वह सोमवार से अपना कारोबार शुरू करें।
विज्ञापन

 उन्हें पूरी सुरक्षा प्रदान की जाएगी। वह स्वयं सुरक्षा का जायजा लेंगी और कार्रवाई करेंगी। मीटिंग में आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए एसडीएम ने क्षेत्र में पचास से अधिक मौजिज लोगों की समन्वय कमेटी बनाई। मीटिंग में डीएसपी सुरेंद्र सिंह, एसएचओ रामनिवास सहित काफी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे। उधर, शहर के मौजिज लोगों ने कहा कि उपद्रवियों ने महम को इस प्रकार तहस-तहस किया है जिसका दर्द वर्षों तक रहेगा। इसकी भरपाई आने वाली पीढ़ियां भी नहीं कर पाएंगी।
सरकारी कार्यालयों से उड़ती रही धूलशहर के सभी प्रमुख सरकारी कार्यालयों, दुकानों और शोरूम में उपद्रवियों ने खुलकर लूटपाट की और बचे सामान को आग के हवाले कर दिया। रविवार को इन भवनों से राख उड़ती रही। व्यापारियों ने बताया कि शायद ही ये जख्म कभी भर सकें।
ये कार्यालय और भवन हुए खाक- खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय।- कई डिपो की 13 रोडवेज बसें।- फायर बिग्रेड की गाड़ी।
- मिनी सचिवालय में एसडीएम आफिस, तहसीलदार आफिस, ई-दिशा केंद्र, महिला एवं बाल विकास विभाग, सूचना एवं जन संपर्क विभाग, सहकारिता विभाग आदि।- लोक निर्माण विभाग का विश्राम गृह।
विज्ञापन

- थाना भवन में आग और सैकड़ों हथियार लूटे और कई वाहन फूंके।- हाईवे पुलिस कार्यालय।- पुराना तहसीलदार भवन।- पुराना एसडीएम कार्यालय।
- सरकारी पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़।- पुराना नगर पालिका कार्यालय।- डाकघर कार्यालय।
- सामुदायिक केंद्र और नगर पालिका कार्यालय।- शहर की दर्जनों दुकानों, शोरूम, बैंक्वेट हॉल में तोड़फोड़, लूट और आग लगाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें