फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अब कोई भी बच्चा सीखने की बुनियादी दक्षताओं से नहीं रहेगा वंचित

विज्ञापन
19 पढ़े रोहतक-लिखे रोहतक पहल के तहत एक स्कूल में खेल खेल में ​शिक्षा लेते विद्यार्थी। स्रोत :
विज्ञापन
रोहतक। जिले में अब कोई भी बच्चा सीखने की बुनियादी दक्षताओं से वंचित नहीं रहेगा। जिला उपायुक्त सचिन गुप्ता ने इसके लिए वीरवार को पढ़े रोहतक-लिखे रोहतक पहल का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह पहल निपुण हरियाणा मिशन के तहत चलाई जा रही है जिसका उद्देश्य जिले के सभी प्राथमिक विद्यालयों में फाउंडेशनल लिटरेसी और न्यूमेरसी (एफएलएन) को मजबूत बनाना है ताकि प्रत्येक बच्चा बुनियादी पढ़ने, लिखने और गणना करने के कौशल में दक्षता प्राप्त कर सके।
वे लघु सचिवालय स्थित वीडियो कॉंफ्रेंस हॉल में शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ इनोवेटिव विचारों के विषय में संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षक, स्कूल और जिला टीम मिलकर काम करें ताकि कोई भी बच्चा सीखने की बुनियादी दक्षताओं से वंचित न रहे।
विज्ञापन

इस पहल का मुख्य आधार है जीरो पीरियड कॉम्पिटेंसी मॉनिटरिंग प्रोग्राम जिसके अंतर्गत कक्षा एक से तीन तक के विद्यार्थियों में तीन प्रमुख कौशलों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इनमें ओरल रीडिंग फ्लुएंसी (ओआरएफ) अर्थात वाक्य पठन में दक्षता, रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (आरसी) अर्थात पठन समझ क्षमता व सब्ट्रैक्शन अर्थात घटाव में दक्षता शामिल है।
यह पहल जिला एफएलएन समन्वयक के नेतृत्व में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों, क्लस्टर हेड्स तथा ब्लॉक मेंटर्स के सहयोग से संचालित की है।
-
काॅन्फ्रेंस में ये रहे शामिल
इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक रवि खुंडिया, सिविल सर्जन डॉ. रमेश चंद्र आर्य, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. सतपाल, जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलजीत सिंह, जिला परियोजना समन्वयक बिजेंद्र हुड्डा, महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी दीपिका सैनी, एफएलएन समन्वयक रूपांशी हुड्डा सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें