Now my ticket will be able to get corporate sector and government department created
- फोटो : RohtakCity
माई टिकट योजना के तहत डाक विभाग अपनी आय बढ़ाने के लिए अब कारपोरेट सेक्टर और सरकारी महकमों से संपर्क साध रहा है। इसके तहत कारपोरेट व महकमे के फोटो व मोनोग्राम के टिकट जारी होंगे। 15 लाख देने पर 12 लाख रुपये के टिकट जारी होंगे। जारी टिकट में से कुछ की बिक्री डाक विभाग करेगा और शेष सौंप देगा।
आय बढ़ाने की दिशा में डाक विभाग नित नये प्रयास कर रहा है। अभी तक डाक विभाग माई टिकट योजना के तहत 50 हजार रुपये में आमजन की फोटो के टिकट जारी करता था, जो धनराशि देने वाले को थमाए जाते है। अब इस योजना में फेरबदल किया गया है, जिसके तहत अब कॉरपोरेट सेक्टर अथवा सरकारी विभागों के भी डाक विभाग टिकट जारी करेगा। तय हुआ है कि 15 लाख रुपये जमा कराने पर डाक विभाग 12 लाख रुपये के टिकट जारी करेगा। प्रत्येक टिकट की कीमत पांच रुपये होगी। जारी टिकट का कुछ हिस्सा डाक विभाग अपने काउंटर से आमजन को बेचेगा और शेष रुपये जमा कराने वाले को इस्तेमाल करने के लिए दिए जाएंगे। डाक विभाग के अधीक्षक डीवी सैनी का कहना है कि डाक टिकट जारी करवाने के लिए कारपोरेट सेक्टर और सरकारी विभागों से संपर्क किया जा रहा है। फिलहाल कुछ जगह वार्ता चल रही है, जो अंतिम चरण में है।