फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रोहतक बार में तैयार होंगे भविष्य के जज

विज्ञापन
जिला बार में लॉ अकादमी का शुभांरभ करने के बाद वकीलों को संबोधित करते सेशन जज एएस नारंग। - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
रोहतक। जिला बार में न केवल वकीलों को वकालत के गुरु सिखाए जाएंगे, बल्कि भविष्य के जज भी तैयार किए जाएंगे। इसके लिए बार की तरफ से लॉ अकादमी खोली गई, जिसका उद्घाटन मंगलवार को सेशन जज एएस नारंग ने किया। जबकि अकादमी का संचालन एडीजे सौरभ गोयल की देखरेख में होगा। रोहतक के झज्जर रोड निवासी सौरभ गोयल यूपी में एडीजे के तौर पर चयनित हुए हैं। अभी उनकी पोस्टिंग नहीं हुई है।
विज्ञापन

बार प्रधान प्रमोद दलाल ने बताया कि बार चुनाव के दौरान वकीलों से वादा किया गया था कि अगर वे प्रधान बने तो लॉ अकादमी खोली जाएगी। क्योंकि वकीलों की यह लंबे समय से डिमांड थी। खासकर युवा वकीलों को वकालत के साथ-साथ कोचिंग से आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इसके लिए जिला बार में लाइब्रेरी के साथ रीडिंग रूम में अकादमी चलेगी। प्रोजेक्टर के माध्यम से एडीजे सौरभ गोयल की देखरेेख में सप्ताह में छह दिन 3 से 5 बजे तक कक्षाएं लगेंगी। बार का कोई भी वकील कक्षा में भाग ले सकता है। इसके लिए कोई फीस नहीं लगेगी। लॉ अकादमी का शुभारंभ करते हुए सेशन जज एएस नारंग ने कहा कि अकादमी शुरू करना बार का सराहनीय कदम है। इस तरह का कदम पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ ही नहीं, पूरे उत्तर भारत में स्वागत योग्य है। जिले में न केवल अच्छे वकील, बल्कि जज भी तैयार होंगे। वहीं, एडीजे सौरभ गोयल ने कहा कि जिला बार के प्रधान व कार्यकारिणी के आह्वान पर उन्होंने अकादमी चलाने का प्रस्ताव तुरंत स्वीकार कर लिया। क्योंकि वे भी जिला बार के सदस्य रहे हैं। इस मौके पर बार के उप प्रधान अभिजीत बजाड़, महासचिव दीपक हुड्डा, सह सचिव आरबी हंस, लाइब्रेरी इंचार्ज विकास आर्य, पूर्व प्रधान भगत सिंह मलिक, बिजेंद्र राठी, नरेंद्र कौशिक पूर्व डीएजी, राजेंद्र कादियान, नसीब पंघाल, नवदीप नासीर, कार्तिकेय, रजनीश हुड्डा, संजीव बतरा, साहिल अरोड़ा, नसीब डागर, चांद सिंधु, जिम्मी राठी, ऋषिराज नारंग, तुषार पाहवा, संदीप हुड्डा, सुमित बुधवार, रविंद्र बांगड़ समेत अन्य वकील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें