फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रोहतक की सड़कों पर भी दौड़ेंगी टू-व्हीलर टैक्सी

Sat, 21 May 2016 02:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
Android Auto - फोटो : file photo
विज्ञापन

विज्ञापन
अभी तक आपने मेगा सिटी में ही टू-व्हीलर टैक्सी यानी बाइक या अन्य दुपहिया वाहन का टैक्सी के तौर पर इस्तेमाल होते देखा होगा। लेकिन अब अपने शहर में भी एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए आपको थ्री-व्हीलर या रिक्शा का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। आप टू-व्हीलर टैक्सी से अपने गंतव्य तक जा सकते हैं। आने वाले दिनों में मेगा सिटी की तर्ज पर शहर की सड़कों पर भी टू-व्हीलर टैक्सी दौड़ती नजर आएंगी। परिवहन विभाग ने शहर में टू-व्हीलर टैक्सी के कामर्शियल रजिस्ट्रेशन के लिए स्थानीय अधिकारियों को पत्र जारी किया है। 

टू-व्हीलर टैक्सी के लिए आरटीए कार्यालय में दोपहिया वाहन का कामर्शियल में पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद वाहन के आगे और पीछे पीले रंग की नंबर प्लेट लगेगी, जिससे वाहन की पहचान टू-व्हीलर टैक्सी के तौर पर हो सके। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि कई बार सिर्फ एक व्यक्ति को ही एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना होता है। ऐसे में उसे कार के तौर पर इस्तेमाल होने वाली टैक्सी में अधिक रुपये खर्च करने पड़ते हैं, लेकिन टू-व्हीलर टैक्सी में वह न्यूनतम किराया देकर गंतव्य तक जा सकता है। इसके साथ ही कुछ लोगों को रोजगार भी मिलेगा। फिलहाल मुंबई और गोवा के साथ गुड़गांव में कुछ प्राइवेट कंपनियां दोपहिया टैक्सी का इस्तेमाल कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा का भी रहेगा जाएगा विशेष ख्याल  
टू-व्हीलर वाहन में सवारी की सुरक्षा का विशेष ख्याल रखा जाएगा। चालक तो हेलमेट पहनेगा ही, साथ ही जो सवारी पीछे बैठेगी उसे भी हेलमेट पहनना होगा। इसके लिए पहले से ही टू-व्हीलर पर दो हेलमेट रखने होंगे। हेलमेट के नीचे पहनने से लिए हेड कैप भी दी जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें