रोहतक। रोहतक से दिल्ली के बीच प्रदूषण मुक्त और आरामदायक सफर शनिवार से शुरू हो गया है। डीटीसी (दिल्ली परिवहन निगम) ने अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक बस सेवा का संचालन शुरू कर दिया गया है। मात्र 123 रुपये में रोहतक से दिल्ली का सफर कर सकेंगे। वहीं सामान्य बसों का 80 रुपये किराया निर्धारित है।
डीटीसी ने रोहतक-दिल्ली के बीच तीन इलेक्ट्रिक बसें शुरू की हैं। सुबह पहली बस 9:24 बजे संचालित होगी। इसके बाद इन बसों का प्रत्येक 50 मिनट के बाद संचालन होगा। इन बसों को रोहतक डिपो की कर्मशाला में चार्जिंग के लिए छह टाइम निर्धारित किए हैं।
सांपला, बहादुरगढ़, टिकरी बॉर्डर, पीरागढ़ी समेत 13 स्टॉपेज पर होगा ठहराव
बस स्टैंड के बूथ संख्या एक से इलेक्ट्रिक बस शुरू होकर सांपला, बहादुरगढ़, टिकरी बॉर्डर, पीरागढ़ी समेत 13 स्टॉपेज पर ठहराव करते हुए दिल्ली के आईएसबीटी (अंतरराज्यीय बस टर्मिनल) कश्मीरी गेट तक जाएगी। डीटीसी ने इस रूट के लिए दिनभर में 10 फेरे प्रस्तावित
किए हैं। नई एसी बसों में सीसीटीवी कैमरे, पैनिक बटन और रियल-टाइम ट्रैकिंग जैसी अत्याधुनिक सुरक्षा और यात्री अनुकूल सुविधाएं हैं। रोहतक से रोजाना करीब 8 हजार लोग दिल्ली आवागमन करते हैं।
-
वर्जन
डीटीसी ने रोहतक डिपो से इलेक्ट्रिक बसों के ठहराव का समय मांगा था। शनिवार को बसों का संचालन बूथ संख्या एक से शुरू किसा गया है।
हालांकि, अभी इन बसों के समय को ट्रायल के रूप में भी देखा जा रहा है।
- हंसराज, संस्थान प्रबंधक, रोडवेज
-
फोटो : 04
इलेक्ट्रिक बस दिल्ली-एनसीआर के बीच सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने और प्रदूषण कम करने की दिशा में बड़ी पहल है। यह बस रोहतक से दिल्ली के बीच 13 स्टॉपेज पर ठहराव करेगी।
- विनोद, डीटीसी परिचालक
-
फोटो : 05
रोहतक से कश्मीरी गेट परिवार के संग जाऊंगा। रोहतक से दिल्ली के बीच इलेक्ट्रिक बसों संचालन नहीं था। अब गर्मी में एसी बस शुरू होने से यात्रियों को सफर में काफी सुविधा होगी।
- रामबिलास, यात्री
-
फोटो : 06
गर्मी के समय यात्रियों को एसी बस का सुविधाजनक सफर मिलना अच्छी बात है। यात्री आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकता है। मैं बेटे के साथ एटा जा रही हूं।
- अलपना कुमारी, यात्री
3-रोहतक बस स्टैंड पर डीटीसी की इलेक्ट्रिक बस में सवार होते यात्री। संवाद- फोटो : katra news
3-रोहतक बस स्टैंड पर डीटीसी की इलेक्ट्रिक बस में सवार होते यात्री। संवाद- फोटो : katra news
3-रोहतक बस स्टैंड पर डीटीसी की इलेक्ट्रिक बस में सवार होते यात्री। संवाद- फोटो : katra news