वैश्य समाज के लोगों की शादियों में 36 व्यंजन नहीं बनेंगे और वह प्रदेश
में जल्द होने वाले पंचायत चुनाव में बड़ी संख्या में मैदान में उतरेंगे।
वैश्य गर्ल्स स्कूल में अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में
यह फैसला लिया गया।
राजनीति में हिस्सेदारी बढ़ाने व शादियों में फिजूलखर्च
नहीं करने के लिए इसपर सभी की सहमति बनी है। उस सम्मेलन में यह भी साफ कर
दिया गया कि शादियों में फिजूलखर्च करने की जगह रुपया बचाकर सामाजिक कार्य
में लगाया जाएगा।
इसके अलावा समाज को संगठित करने के साथ ही आगे बढ़ाने के
लिए भी अभियान शुरू होगा।
अग्रवाल वैश्य समाज के 6वे स्थापना दिवस पर
झज्जर रोड स्थित वैश्य गर्ल्स स्कूल में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन हुआ। उस
सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने कहा कि वैश्य समाज को
राजनीति में अपनी हिस्सेदारी बढ़ानी होगी। इसके लिए प्रदेश में होने वाले
पंचायत चुनावों में बड़ी संख्या में वैश्य समाज को उतरना होगा। क्योंकि
यहां से शुरूआत करने के बाद वह आगे भी बढ़ेंगे।
पंचायत में चुनाव में
हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए हर किसी से हाथ खड़े कराकर प्रस्ताव पास कराया
गया। उनके अनुसार अगर वैश्य समाज के लोग राजनीति में आगे बढेंगे तो 8
विधायकों की जगह संख्या बहुत बढ़ जाएगी।
उन्होंने कहा कि अग्रवाल वैश्य
समाज के पदाधिकारी 90 विधानसभाओं का दौरा करके संगठन को मजबूत करेंगे। वहीं
प्रदेश सरकार से व्यापारी आयोग गठन करने के साथ ही बीमा पॉलिसी के अधीन
लाए जाने की मांग की। इसके साथ ही समाज के लोगों ने शादियों में फिजूलखर्च
पर कई फैसले लिए।
कहा गया कि शादियों में वैश्य समाज को 36 तरह के
व्यंजनों पर रोक लगानी होगी तो शादियों में लगातार बढ़ रहे संगीत जैसे
कार्यक्रम भी कम करने के लिए कहा गया। क्योंकि इनसे सबसे अधिक फिजूल खर्च
होता है और यह फिजूलखर्च नहीं करके सामाजिक कार्य में लगाने का फैसला लिया
गया। कार्यक्रम में आये लोगों का संयोजक राहुल जैन, विनोद जैन, वरूण गोयल
ने आभार जताया।
इनका किया गया सम्मान
उस कार्यक्रम में वैश्य समाज
के पदाधिकारियों एवं अन्य लोगों को भी सम्मानित किया गया।
स्वामी
परमचेतन्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष तायल, एमपी जैन सफीदो, महिला प्रदेश
अध्यक्ष सुशीला सर्राफ, श्रीनिवास गुप्ता बहादुरगढ़, अभय जैन गुड़गांव,
सत्यप्रकाश गर्ग, अमरनाथ गुप्ता पानीपत, सुरेन्द्र जिंदल बेरी, मुकेश बंसल
भिवानी, प्रेमचंद गर्ग, प्रदीप सिंगला, सूर्यकांत सिंगला, सत्यनारायण
अग्रवाल बहादुरगढ़, मनीष बंसल झज्जर, युवा संयोजक अंकुश जैन, विपिन गोयल
हिसार, विकास गर्ग पेहवा, नवदीप बंसल, निकुंज गर्ग फरीदाबाद, इंदु गुप्ता
फरीदाबाद, संगीता अग्रवाल गुड़गांव, मंजू गुप्ता, एकता बंसल, नरेश गर्ग
ढ़िगावा, अमित गोयल, वरूण गोयल, राजेश गुप्ता, अमन गुप्ता, सुरेन्द्र
लोहिया, विनोद गोयल, ईश्वर गोयल, सुशील गुप्ता महम, प्रदीप ऐरण बेरी, पवन
गर्ग, मोहित बंसल नरवाना, प्रवीण गोयल, मित्रसैन, राजेन्द्र बंसल आदि
प्रदेशभर से आए वैश्य समाज के लोग मौजूद रहे।
एकता एवं सद्भावना को होगी मैराथन
वैश्य
समाज के प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने कहा कि 12 जनवरी को फरीदाबाद
में पहली बार अग्रवाल वैश्य समाज युवा इकाई एवं अग्रवाल वैश्य समाज
स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन द्वारा ‘रन फॉर स्ट्रेंथ’ मैराथन का आयोजन किया जा
रहा है। जिसमें आपसी एकता एवं सद्भावना के लिए प्रदेशभर के हजारों लोग
हिस्सा लेंगे।
अशोक बुवानीवाला को चुना अध्यक्ष
अग्रवाल वैश्य समाज
के चुनाव में अशोक बुवानीवाला को सर्वसम्मति से लगातार चौथी बार अध्यक्ष
चुना गया। अग्रवाल वैश्य समाज के छठें स्थापना दिवस समारोह में हुई आम सभा
की बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों ने अशोक बुवानीवाला को फिर से दो वर्ष के
लिए अध्यक्ष चुन लिया। चुनाव अधिकारी अभय जैन ने उनको अध्यक्ष चुने जाने
की घोषणा की।