फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 59 अधिकारियों और कर्मचारियों को नोटिस भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक विधानसभा के सहायक रिटर्निंग अधिकारी और उपमंडलाधीश आशीष कुमार ने रोहतक विधानसभा की मतदान पार्टियों के प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव ड्यूटी पर तैनात स्टाफ डयूटी को गंभीरता से लें। जिला प्रशासन की ओर से मतदान पार्टियों को दो चरण का प्रशिक्षण दिया जा चुका है और तीसरे व अंतिम चरण का प्रशिक्षण 24 मई को मतदान केंद्रों के लिए रवाना करने से पूर्व दिया जाएगा।
विज्ञापन

मतदान पार्टियों के दूसरे चरण के प्रशिक्षण शिविर में अनुपस्थित रहने वाले 59 अधिकारियों व कर्मचारियों को सहायक रिटर्निंग अधिकारी आशीष कुमार ने अनुशासनहीनता व आदेशों का उल्लंघन बताते हुए नोटिस जारी किया है। उन्होंने निर्देश दिया कि अनुपस्थित रहने वाले मतदान पार्टियों के सदस्य 15 मई तक अपनी उपस्थिति दर्ज कराना सुनिश्चित करें, अन्यथा उनके विरुद्ध जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा-134 के तहत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें