रोहतक। वैश्य एजुकेशन सोसायटी के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। संस्थान के 105 कॉलेजियम सदस्यों के चुनाव के लिए नामांकन के पहले दिन 50 आवेदन आए। नामांकन के दो दिन शेष हैं। ऐसे में दो सौ से ज्यादा आवेदन आने की उम्म्मीद है। मतदान 20 जुलाई को होगा।
संस्था के त्रीवार्षिक चुनावों के लिए वीरवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। नामांकन को लेकर संस्था के सदस्यों में भारी उत्साह बना हुआ है। पहले दिन बहादुरगढ़, दिल्ली, हिसार, भिवानी, जींद व अन्य शहरों से चुनाव कार्यालय में पहुंचकर 50 सदस्यों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र बंसल ने निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव करवाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि संस्था के स्टाफ सदस्यों का चुनाव में अहम योगदान रहेगा।