रोहतक। नगर निगम व कलानौर नगर पालिका के चुनाव की विभिन्न गतिविधियों को सुचारु ढंग से संपन्न कराने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। नोडल अधिकारियों को ड्यूटी का निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस कार्य में वे अपने कार्यालय स्टाफ की मदद लेंगे।
धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि चुनाव को लेकर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इसमें डीआईओ को मैनपॉवर प्रबंधन, कंप्यूटरीकरण एवं आईटी व एसएमएस निगरानी, डीडीपीओ को प्रशिक्षण प्रबंधन, हेल्पलाइन, टोल फ्री 1950 एवं नागरिक शिकायत निवारण (उपायुक्त कार्यालय की एमए के सहयोग) व नियंत्रण कक्ष, नगर निगम कार्यालय के एटीपी को सामग्री प्रबंधन, आरटीए व परिवहन महाप्रबंधक को परिवहन प्रबंधन (जिसमें उपायुक्त कार्यालय की पीएलए शाखा मदद करेगी), एसपी कार्यालय की साइबर सुरक्षा शाखा के प्रभारी को साइबर सुरक्षा, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त नमिता को एथिकल वोटिंग के लिए स्वीप गतिविधियां, पुलिस अधीक्षक को कानून व्यवस्था, वलनरेबल की पहचान, सीआरपीएफ की तैनाती व जिला सुरक्षा योजना (हेडक्वार्टर पुलिस उपाधीक्षक मदद करेंगे), डीएमसी जितेंद्र सिंह को ईवीएम प्रबंधन, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त नवदीप शामिल हैं।
एमसीआर के एओ व पीजीआईएमएस के एओ को खर्च निगरानी, संबंधित निर्वाचन अधिकारी को वाहन अनुमति, बैलेट पेपर /डमी बैलेट पेपर, पोस्टल बैलेट पेपर एवं ईटीपीबीएस, डीआईपीआरओ को मीडिया प्रबंधन, जिला शिक्षा अधिकारी को इलेक्टोरल रोल, डीईटीसी (आबकारी) पर्यवेक्षक के लिए नोडल अधिकारी, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षक अभियंता (प्रोविंशियल डिविजन एक के कार्यकारी अभियंता की मदद से) को मतगणना केंद्र तैयार करने व देखरेख, जिला शिक्षा अधिकारी व संबंधित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी की मदद से मतदान केंद्रों पर मूलभूत आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने, नगर निगम के एओ को पारिश्रमिक, जिला समाज कल्याण अधिकारी को रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव की मदद से मतदान केंद्रों पर दिव्यांग मतदाताओं को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने व पीजीआईएमएस के सीएओ राजेश कुमार मनोचा को पोस्टल बैलेट के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।