फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: होम्योपैथ की ओपीडी में थायराइड की दवाई नहीं

विज्ञापन
05सीटीके12-नागरिक अस्पताल में होम्योपैथ की ओपीडी में दवा लेते मरीज। स्रोत : अमर उजाला
विज्ञापन
रोहतक। नागरिक अस्पताल की होम्योपैथ की ओपीडी में दवाइयों की कमी है। खासकर थायराइड की दवा तो बाजार से खरीदनी होती है। चिकित्सक की ओर से परामर्श की हुई त्वचा संबंधी व अन्य रोगों की ज्यादातर दवा बाजार से उपलब्ध हो पाती हैं। इसके कारण मरीज परेशान रहते हैं। ज्यादा समस्या उन मरीजों को आती है, जो आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं। मंगलवार को अमर उजाला की टीम नागरिक अस्पताल पहुंची। यहां सामने आया कि होम्योपैथ औषधालय में थायराइड की दवा खत्म है। मरीज त्वचा और वायरल बुखार की दवा भी बाहर से खरीद रहे हैं।
विज्ञापन


क्या कहना है लोगों का

यहां चिकित्सक से इलाज बेहतर मिलता है। जो बाजार में निजी क्लीनिक पर नहीं मिल पाता। यहीं कारण है यहां इलाज के लिए आते हैं। बाकी थायराइड की दवा बाजार से ही खरीदनी होती है। वह यहां नहीं मिल पाती है।
-खुशी

परामर्श बेहतर मिलता है। दवाइयों के लिए बाजार का ही रुख करना होता है। ज्यादातर दवा यहां नहीं मिल पाती हैं। बच्चा बीमार है। चिकित्सक परामर्श किया है, लेकिन दवा उपलब्ध नहीं होगी।
विज्ञापन

-ज्योति


दवा उपलब्ध रहती हैं। अगर कोई दवा नहीं है तो उसे तत्काल वेयर हाउस से मंगवाया जाता है। मरीजों को हर शिकायत का तत्काल समाधान किया जाता है। बाकी अगर कोई दवा नहीं उपलब्ध है तो उसे जानकारी में लेकर उपलब्ध करवाएंगे। मरीजों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

-डॉ. पुष्पेंद्र, चिकित्सा अधीक्षक, नागरिक अस्पताल

05सीटीके12-नागरिक अस्पताल में होम्योपैथ की ओपीडी में दवा लेते मरीज। स्रोत : अमर उजाला

05सीटीके12-नागरिक अस्पताल में होम्योपैथ की ओपीडी में दवा लेते मरीज। स्रोत : अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें