फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मंडी में नहीं हुई खरीद, 52,533 क्विंटल गेहूं की आवक

विज्ञापन
15 नई अनाज मंडी में दोपहर के समय गेहूं के बैग भरते मजदूर। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। जिले की नई अनाज मंडी में रविवार को खरीद बंद रही। मंडी में केवल आवक हुई। नई अनाज मंडी के साथ अन्य मंडियों में गेहूं की आवक तेजी से बढ़ रही है। पूरा मंडी परिसर गेहूं से भर गया है। किसानों को मंडी की सड़कों पर भी गेहूं को बिछाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बढ़ती गर्मी का असर मंडी में दोपहर के समय में गेहूं की आवक पर भी पड़ रहा है। रविवार को मंडी में 860 गेट पास जारी किए गए। अब तक मंडी में लगभग 10,998 गेट पास जारी किए जा चुके हैं। इनसे लगभग 52,533 क्विंटल गेहूं की आवक हुई।
अब तक मंडी में 834706 क्विंटल से अधिक गेंहू की आवक हो चुकी है। इसमें से 5,41,335 क्विंटल की ही खरीद हो पाई है। खरीदी गई गेहूं में से 155806 क्विंटल का उठान किया जा चुका है। यह खरीदी गई गेहूं का लगभग 29 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें