फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सात माह बाद बुलाई नपा की बैठक में नहीं रखा कोई प्लान

Fri, 19 Sep 2025 02:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
महम। पार्षदों के दबाव के बाद नगर पालिका हाउस की बैठक सात माह बाद बुलाई गई। इसकी अध्यक्षता नपा प्रधान भारती पवार ने की। बैठक में विशेष बात यह रही कि महिला पार्षद स्वयं शामिल हुईं। उनके पति पति व अन्य प्रतिनिधी उप प्रधान के कार्यालय में बैठे रहे।
विज्ञापन

कुछ पार्षदों ने कहा कि बैठक में नपा की ओर से कोई प्लान नहीं रखा गया। पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याएं रखीं। मनोनीत पार्षदों ने शहर की समस्याओं को पटल पर रखकर समाधान की मांग की।
बैठक में प्रधान व पार्षदों के अलावा लोकसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा, राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा व विधायक बलराम दांगी को भी बुलाया गया था। बैठक में विधायक बलराम दांगी, प्रधान भारती पवार, दो मनोनीत पार्षद तथा 15 में से 14 चुने गए पार्षद शामिल हुए। वार्ड 6 के पार्षद शैंकी गिरधर नहीं आए।
विज्ञापन

पार्षद बजरंग गोयल उर्फ बॉबी गोयल ने बताया कि इस साल 25 फरवरी को बजट को लेकर नगर पालिका की मीटिंग हुई थी। कुछ पार्षदों ने बार-बार कहा तो अब बैठक बुलाई गई है। उन्होंने कहा कि बैठक में नपा की ओर से कोई भी ऐसा प्लान नहीं पेश किया गया जिससे यह लगे कि शहरवासियों की समस्या हल होंगी। पार्षदों ने जो मांग बताई उसे रख लिया गया।
बैठक में पार्षदों ने विधायक के सामने कई ऐसी मांगें रखी जो नपा अधिकार क्षेत्र ये बाहर थीं। इनमें अस्पताल में सुविधा, बाईपास पर नया बस स्टैंड बनवाना, सीवरेज, बिजली व्यवस्था, उजाला नगर को वैध कराने शामिल रहीं। इसके अलावा उप प्रधान बसंत लाल गिरधर ने गलियां पक्की कराने, नाले बनवाने, पार्कों में पेयजल उपलब्ध कराने, खंभे ठीक करने, नालों पर पत्थर रखवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें