फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: फैमिली आईडी में सुधार के सीएससी जाने की जरूरत नहीं

Sun, 05 Nov 2023 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि नागरिक संसाधन सूचना विभाग द्वारा परिवार पहचान पत्र में नागरिकों की सुविधा हेतु ऑनलाइन पोर्टल पर एक नए मोड्यूल सिटीजन लॉग इन को जनहित में लाइव किया गया है। प्रदेश के नागरिकों को परिवार पहचान पत्र में किसी भी प्रकार की जानकारी या त्रुटि में सुधार करवाने के लिए अब सीएससी केंद्र पर जाने की आवश्यकता नहीं है। नागरिक स्वयं अपने आधार कार्ड नंबर अथवा फैमिली आईडी के जरिए परिवार पहचान पत्र की सत्यापित जानकारी को देख सकते है तथा त्रुटि होने पर सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि इस नए मॉड्यूल में ओटीपी फील्ड में बदलाव किया गया है। यह विशेष रूप से ऐसे मामलों में सहायक होगा, जिसमें किसी नागरिक (परिवार का मुखिया) की मृत्यु हो गई है तथा उनका मोबाइल नंबर सक्रिय नहीं है। परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा उसको परिवार पहचान पत्र में उन्हें मृत के रूप में चिह्नित करना होता है। नए मोड्यूल द्वारा नागरिक परिवार पहचान में विभिन्न फील्ड के सत्यापन की जानकारी देख सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें