फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हादसों से सबक नहीं...बिना सुरक्षा उपकरण साफ कराई जा रही सीवरलाइन

Sun, 18 Jan 2026 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
बिना सेफ्टी उपकरणों के सीवर में काम करता सफाई कर्मचारी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलानौर। जन स्वास्थ्य विभाग पुराने हादसों से सबक लेने को तैयार नहीं है। क्योंकि विभाग कर्मचारियों को बिना सुरक्षा उपकरण दिए सीवरलाइन साफ करवाने के लिए उतार रहा है। काम ठेका कर्मचारी करें या सरकारी जिम्मेदारी विभाग की ही बनती है। इसके बावजूद विभाग के अधिकारी मौन हैं।
कलानौर में सीवरलाइन की सफाई के दौरान कर्मचारियों को बिना किसी सुरक्षा उपकरण के ही सीवर में उतार दिया गया। इससे उनकी जान को गंभीर खतरा बना रहा। उनके पास न तो सेफ्टी बेल्ट मिली, न ऑक्सीजन मास्क और अन्य सुरक्षा उपकरण भी नदारद थे। जहरीली गैस की जांच की भी कोई व्यवस्था मौके पर नजर नहीं आई।
विज्ञापन

सुरक्षा के मानकों की हो रही अनदेखी
सीवर साफ कर रहे कर्मचारियों की सुरक्षा के मानकों की हमेशा अनदेखी होती आ रही है। घटना के बाद जांच बैठती है और फिर पुराने तरीकों से काम शुरू हो जाता है। कर्मचारी भी नौकरी के डर से अपनी बात रखने से कतराते हैं।
विज्ञापन



सीवर लाइन की सफाई में जनस्वास्थ्य विभाग का कोई कर्मचारी नहीं था। सीवर में किसी कर्मचारी को नहीं उतारा जाता है। फिर भी अगर जरूरत पड़ती है तो सभी को हिदायत दी गई है कि सभी उपकरणों के साथ ही काम करें। किसी प्राइवेट ठेकेदार का कर्मी हो सकता है। उसे नोटिस जारी किया जाएगा।

- जय भगवान, कनिष्ठ अभियंता, जन स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें