फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: स्कूलों में नहीं बिजली-पानी की सुविधा, बच्चे परेशान

Sat, 19 Apr 2025 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
18सीटीके20...राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मायना में बिजली ना होने की वजह से बंद हुए प - फोटो : संवाद
विज्ञापन
रोहतक। गांव के राजकीय स्कूलों में गर्मी के मौसम में बिजली और ठंडे पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। इस कारण बच्चों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी की टीम अवकाश से पूर्व दिनों में स्कूलों में पड़ताल करने पहुंची।
विज्ञापन

सबसे पहले मायना के राजकीय स्कूल में टीम पहुंची। वहां पर देखा कि बच्चे पानी पी रहे थे। पानी गर्म था। बिजली न आने के कारण वाटर कूलर बंद था। इसके बाद जब स्कूल में जब देखा तो बच्चे बिना पंखे के कक्षाओं में बैठे हुए थे। बच्चों से बात करने पर पता चला कि स्कूल में तीन दिन से बिजली नहीं आई है। इसके कारण बिना पंखे के ही उन्हें पढ़ाई करनी पड़ रही है।
हालांकि, स्कूल प्राचार्य का कहना था कि गांव जगमग योजना के अंतर्गत है, फसल कटाई के कारण बिजली आपूर्ति दोपहर में बाधित हो रही है। जब टीम ने उनसे बात की और जनरेटर की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। प्राचार्य ने बताया कि जनरेटर है, लेकिन वह चलता नहीं है, क्योंकि डीजल उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

इसके बाद टीम राजकीय स्कूल पहरावर में पहुंची। यहां पर टीम ने देखा कि तीन टंकी लगी हुई हैं और एक वाटर कूलर भी लगा हुआ है, लेकिन एक ही टंकी में पानी उपलब्ध था। दो टंकी जर्जर हालत में थीं। यहां भी वाटर कूलर बिजली न होने की वजह से बंद था। पीने का पानी भी खारा था, क्योंकि यहां पर जो पानी आ रहा है, वह बिना आरओ का है। सप्लाई से आने वाला पानी ही बच्चे पी रहे है। इसके बाद जब टीम ने कक्षाओं को दौरा किया और देखा कि बिजली न होने की वजह से यहां पर भी पंखे नहीं चल रहे हैं। बच्चे गर्मी में ही पढ़ाई कर रहे हैं। इस मामले को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी से बात की गई, लेकिन उनकी तरफ से किसी प्रकार का कोई स्पष्टीकरण नहीं मिला।
वर्जन
यह मामला जिला शिक्षा अधिकारी के अधीन है। साथ ही, विभाग की टीम स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरा प्रयास कर रही है।
- दिलजीत सिंह, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी।

18सीटीके20...राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मायना में बिजली ना होने की वजह से बंद हुए प- फोटो : संवाद

18सीटीके20...राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मायना में बिजली ना होने की वजह से बंद हुए प- फोटो : संवाद

18सीटीके20...राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मायना में बिजली ना होने की वजह से बंद हुए प- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें