फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कुलपति और नर्सिंग एसोसिएशन में नहीं बनी सहमति, जारी रहेगी हड़ताल

विज्ञापन
10सीटीके08.. पीजीआई ​स्थित विजय पार्क में शनिवार को प्रदर्शन करते नर्सिंग एसोसिएशन के सदस्य। सं
विज्ञापन
रोहतक। पीजीआईएमएस की नर्सिंग एसोसिएशन ने शनिवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल के तीसरे दिन विजय पार्क में एकत्रित होकर सरकार व पीजीआई प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसका नेतृत्व प्रधान विकास फोगाट व चेयरमैन मनोज खटाना कर रहे थे।
विज्ञापन

प्रधान ने बताया कि सरकार को अनिश्चितकालीन हड़ताल के ज्ञापन देने के बाद भी उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मनोज खटाना ने बताया कि कुलपति डॉ. अनीता सक्सेना ने शनिवार को यूनियन सदस्यों को वार्तालाप के लिए बुलाया था। मांगों पर कोई आश्वासन नहीं मिलने पर हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री के अलावा किसी से भी वार्ता नहीं करेंगे। जनरल सेक्रेटरी राहुल वत्स ने कहा कि वे कोई नाजायज मांग नहीं कर रहे हैं। इन मांगों को सरकार बड़ी आसानी से पूरा कर सकती है। क्योंकि, वे तो सिर्फ केंद्र की तर्ज पर अपने भत्ते बढ़वाने की मांग कर रहे हैं। मनोज खटाना ने कहा कि इस बार नर्सिंग एसोसिएशन किसी भी हाल में अपनी मांगें पूरी हुए बिना पीछे नहीं हटने वाली। इस अवसर पर सुदर्शन, जसवंती, सुमित्रा, सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें