फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शूटर स्वप्निल के कोच मनोज का किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पेरिस ओलंपिक के 50 मीटर राइफल में कांस्य पदक विजेता स्वप्निल कुसाले के कोच मनोज कुमार शनिवार को शीला बाईपास स्थित निजी शूटिंग रेंज अकादमी पहुंचे। यहां उनका स्वागत किया गया। कोच ने खिलाड़ियों से अपने अनुभव साझा किए। वे पिछले 10 साल से देश की 50 मीटर राइफल टीम के साथ कोच हैं।
विज्ञापन

कोच ने कहा कि कांस्य पदक विजेता स्वप्निल पिछले 2 साल से उनके पास अभ्यासरत है। इससे पहले वह शूटिंग कैंप के माध्यम से अभ्यास कर रहा था। भारतीय टीम से जुड़ने के बाद अनेक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी देश को दिए हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात की व उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर अकादमी के कोच व खिलाड़ी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें