फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: फायरिंग के आरोपियों का नहीं लगा सुराग

Mon, 26 May 2025 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। दो दिन पहले कार कारोबारी पर हुई फायरिंग करने वाले हमलावरों का अब तक सुराग नहीं लगा है। पुलिस टीम दुकान के आसपास के सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। इसकी मदद से आरोपियों तक पहुंचना आसान हो सकता है।
विज्ञापन

आर्य नगर थाना क्षेत्र के सुभाष नगर रोड पर शुक्रवार शाम करीब 5 बजे दो नकाबपोश बदमाशों ने कारोबारी की दुकान पर फायरिंग की थी। यहां दो हवाई फायर व दो फायर कारोबारी पर किए थे। सीआईए टीम सहित आर्य नगर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। कारोबारी की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। सीसीटीवी में फायरिंग करके भाग रहे दो बदमाश नजर आ रहे हैं। पुलिस ने आसपास के कुछ संदिग्ध युवकाें से भी पूछताछ की है।
विज्ञापन

-
आरोपियों की तलाश में टीम आसपास के सीसीटीवी खंगालने के साथ संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सुलेंद्र कुमार,थाना प्रभारी आर्य नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें