रोहतक। निंदाना गांव में किसान हरिचंद की हत्या के मामले में तीसरे दिन भी पुलिस को हत्यारों का सुराग नहीं लगा है। पुलिस हत्यारों को पकड़ने के लिए संदिग्धों के ठिकानों पर दबिश दे रही है। साथ ही परिवार व गांव के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
पुलिस हत्या के मामले को सुलझाने के लिए लोगों से पूछताछ के साथ संदिग्धों को टटोल रही है। परिजनों से बातचीत कर उनका किसी पर शक या हरिचंद से हुए किसी के साथ पुराने विवाद की जानकारी जुटाई जा रही है। इसकी पुष्टि के बाद केस को दिशा मिलने की उम्मीद है। फिलहाल परिजनों व गांव के लोगो ने इन मुद्दों पर बात करने से इनकार दिया है। ऐसे में पुलिस की चुनौती और बढ़ गई है।
यह था मामला
किसान हरिचंद के भतीजे सोनी ने 16 मई को पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 15 मई उनके चाचा की तेजधार हथियार से हत्या की गई है। हत्यारों ने सिर व चेहरे पर वार किए।
-
अभी तक हत्यारों का सुराग नहीं लगा है। हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए गांव के लोगों और परिजनों से बातचीत की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सत्यपाल सिंह, महम, थाना प्रभारी