फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: स्वच्छता नहीं...बदबू दे रहे पार्क

Sat, 30 Aug 2025 03:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
रोहतक के पंडित श्रीराम शर्मा पार्क में भरा बारिश का पानी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। बारिश के चार दिन बाद भी शहर के पार्क बदहाल हैं। इनमें दो से तीन फीट तक पानी भरा है। फुटपाथ और पार्क में लगीं कुर्सियों के पास भी बारिश का पानी भरा है। ये शहरवासियों को स्वच्छता की जगह बदबू दे रहे हैं। ऐसे में पार्कों में सैर करने वाले लोग कहां जाएं?
शहर में 100 से अधिक पार्क हैं। इनमें प्रशासन की ओर से जल निकासी के दावे फेल नजर आ रहे हैं। शहर में पार्कों की देखरेख का जिम्मा एनजीओ, आरडब्ल्यूए, नगर निगम और एचएसवीपी के पास है।
विज्ञापन

देवीलाल पार्क, पंडित श्रीराम शर्मा पार्क, सेक्टर-2,3 व 4 पार्क, डीएलएफ कॉलोनी पार्क, मानसरोवर पार्क, गांधी कैंप पार्क, शिवाजी कॉलोनी पार्क व अन्य दर्जनों पार्कों में बारिश का पानी भरा हुआ है। देवीलाल पार्क में छह साल पहले 3.5 करोड़ से सुधार कार्य किया था। पानी की निकासी के लिए मोटरें नहीं चल रही हैं। फव्वारे काम नहीं कर रहे।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि जलभराव से पार्कों में पेड़ गिरने का खतरा है। कई दिन से पानी पार्कों में भरा होने से मच्छर-मक्खी भी बढ़ रहे हैं।
शिवाजी कॉलोनी पार्क का पानी तो सड़कर काला हो गया है। प्रशासनिक अधिकारियों के निकासी के लिए पुख्ता प्रबंध नाकाम साबित हो रहे हैं।
उधर, महाविद्यालयों के पार्कों में भी जलभराव विद्यार्थियों के लिए परेशानी बन गया है। पंडित नेकीराम शर्मा महाविद्यालय में पार्क चार दिन बाद भी पानी से भरा है।

रोहतक के पंडित श्रीराम शर्मा पार्क में भरा बारिश का पानी। संवाद

रोहतक के पंडित श्रीराम शर्मा पार्क में भरा बारिश का पानी। संवाद

रोहतक के पंडित श्रीराम शर्मा पार्क में भरा बारिश का पानी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें