फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा आज, एडमिट कार्ड मिले नहीं

Sun, 19 Jul 2015 02:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
हेल्थ यूनिवर्सिटी के विभिन्न कोर्सों की प्रवेश परीक्षा रविवार को है।
विज्ञापन


लेकिन अभी तक कई आवेदकों के पास रोल नंबर ही नहीं पहुंचे हैं।

विवि प्रबंधन इसका ठीकरा डाक विभाग पर फोड़ रहा है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि विवि ने समय पर रोल नंबर जारी कर दिए थे। यहां स्पीड पोस्ट की लेट-लतीफी समस्या बनी है।

आवेदकों को परेशानी न हो इसके लिए वेबसाइट व समाचारपत्रों के माध्यम से पहले ही सूचित कर दिया गया था कि जिनके रोल नंबर नहीं मिले हैं वे विवि से ले सकते हैं।
विज्ञापन


शनिवार तक करीब 250 डुप्लीकेट रोल नंबर जारी किए हैं। यदि रविवार को भी कोई आवेदक रोल नंबर लेना चाहेगा तो दे दिया जाएगा। इसके लिए विवि में सुबह आठ बजे से काउंटर खोले जाएंगे। परीक्षा में कोई फेरबदल नहीं होगा। गौरतलब है कि प्रवेश परीक्षा के लिए छह हजार से अधिक ने आवेदन किया था।
विज्ञापन


20 दिन पहले भेजे थे एडमिट कार्ड
विवि की मानेें तो एडमिट कार्ड 15 से 20 दिन पहले स्पीड पोस्ट से भेजे जा चुके हैं। इसमें करीब सवा दो लाख रुपये का खर्चा भी हुआ है। इस विवाद के बाद विवि पोस्ट विभाग के लंबित पड़े करीब 38 हजार रुपये के बिल रोक सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें