फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नहीं किए अतिरिक्त इंतजाम, अभ्यर्थी रहे परेशान

Sun, 27 Oct 2024 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। नागरिक अस्पताल में हरियाणा चयन आयोग में चयनित ग्रुप-सी व डी, पटवारी, ग्राम सचिव, जेई, हरियाणा पुलिस के अभ्यार्थी अपना मेडिकल करवाने सुबह से ही पहुंचने लगे लेकिन मरीजों की संख्या अधिक होने से परेशानी हुई। अस्पताल प्रशासन ने कोई अतिरिक्त इंतजाम नहीं किए इस कारण घंटों लाइन में लगे रहना पड़ा। नेत्र विभाग की ओपीडी में सबसे ज्यादा परेशानी हुई। 160 चयनित अभ्यार्थी अपना मेडिकल करवाने के लिए आए ओपीडी समय तक लगभग 130 का मेडिकल टेस्ट पूरा हो गया। वही को लाैटना पड़ा।
विज्ञापन

पांच दिनों से नागरिक अस्पताल झज्जर में हरियाणा चयन आयोग में चयनित ग्रुप-सी व डी, पटवारी, ग्राम सचिव, जेई, हरियाणा पुलिस चयनित अभ्यार्थियों का मेडिकल टेस्ट किया जा रहा है। शनिवार को अस्पताल में एक्स-रे, ईसीजी और नेत्र विभाग में भीड़ बनी रही। जिसके कारण मरीजों काे भी परेशानी हुई। मेडिकल करवाने के लिए आए चयनित अभ्यार्थियों को भी लंबी लाइनों में लगना पड़ा। ग्रुप सी व डी के अभ्यार्थियों के अलावा लगभग 55 हरियाणा पुलिस में चयनित जवान भी मेडिकल कराने के लिए पहुंचे। शुक्रवार को ईसीजी मशीन खराब होने के कारण जिन अभ्यर्थियों का मेडिकल नहीं हो पाया था उन्होंने शनिवार को नागरिक अस्पताल में पहुंचकर अपना मेडिकल कराया। इस दौरान हरियाणा पुलिस से अन्य विभागों में चयनितों का भी मेडिकल टेस्ट किया गया। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि जिन अभ्यार्थियों को मेडिकल शनिवार को नहीं हो पाया वह सोमवार को अपना मेडिकल करा सकते है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें