फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: राजकीय प्राथमिक विद्यालयों की मेगा पीटीएम में निपुण लक्ष्य पर होगी चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिले के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में एक अप्रैल को विशेष मेगा पीटीएम (अभिभावक-शिक्षक बैठक) का आयोजन किया जाएगा। इसमें निपुण लक्ष्य पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलजीत सिंह ने बताया कि बैठक में बाल वाटिका-3 से कक्षा 5वीं तक के बच्चों के वार्षिक मूल्यांकन परिणामों को अभिभावकों के साथ साझा किया जाएगा। शिक्षक छात्रों के शैक्षणिक प्रदर्शन, निपुण लक्ष्यों और अनुभवों को माता-पिता के सामने रखेंगे। बाल वाटिका-3 के परिणाम निपुण ऐप की रिपोर्ट के अनुसार साझा किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पीटीएम में अगली कक्षाओं के निपुण लक्ष्यों के लिए अभिभावकों को जागरूक किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें