फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जसिया की प्राथमिक पाठशाला में मनाया गया निपुण दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू होने की चौथी वर्षगांठ पर जसिया गांव की राजकीय प्राथमिक पाठशाला में मंगलवार को निपुण दिवस मनाया गया। अध्यापिका सुमन ने सभी अध्यापकों और छात्रों को स्वच्छ वातावरण एवं उत्तम शिक्षण अधिगम देने के लिए शपथ दिलवाई। बच्चों ने रंगोली, फैंसी ड्रेस, पहाड़े, उल्टी गिनती, पोस्टर मेकिंग, पेंटिंग, स्टोरी टेलिंग, मिट्टी के खिलौने बनाने, चुटकुले, पहेलियां, टंग ट्विस्टर और ओआरएफ प्रतियोगिता में भाग लिया। इसमें अभिभावकों ने भी पूर्ण सहयोग दिया। अध्यापिका ने कहा नई शिक्षा नीति के अंतर्गत सरकार की विभिन्न शैक्षिक योजनाओं से सभी वर्ग के बच्चों को लाभ हो रहा है। इस मौके पर अध्यापिका पूनम और अन्य स्टॉफ सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें