रोहतक। लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में मंगलवार को 68 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से ज्यादातर का निपटारा कर दिया गया। शेष शिकायतों के निपटारे के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त अजय कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन समाधान शिविर में लोगों की शिकायतों का यथाशीघ्र निपटान सुनिश्चित कर रहा है। अधिकारी शिविर में उपस्थित होकर मौके पर ही शिकायतों का निदान कर रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग, अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह, उपमंडलाधीश आशीष कुमार, नगराधीश अंकित कुमार ने लघु सचिवालय स्थित सभागार में समाधान शिविर में लोगों की शिकायतें सुनीं और मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के निपटारे के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल, जिला राजस्व अधिकारी कनब लाकड़ा, उप सिविल सर्जन डॉ. अंजली अरोड़ा, जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक वरिंद्र सिंह, परिवहन प्रबंधक नवीन, जिला समाज कल्याण अधिकारी महाबीर गोदारा, जिला कल्याण अधिकारी शंकर, कार्यकारी अभियंता अरुण कुमार, अजमेर सिंह, आदि मौजूद रहे।