फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अंडमान एक्सप्रेस समेत नौ रेलगाड़ियां रद्द

Sun, 07 Jan 2024 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। कोहरा बढ़ने के कारण रेलवे ने रोहतक से गुजरने वाली अंडमान एक्सप्रेस और उधमपुर-इंदौर सुपर फास्ट ट्रेन समेत कुल नौ ट्रेनों को 31 जनवरी तक रद्द कर दिया है।
विज्ञापन

वहीं कटरा की तरफ जाने वाली चार ट्रेनों को भी एक साथ रद्द करने से यात्रियों में रोष है। कुछ ट्रेनों को अलग-अलग दिनों के लिए भी रद्द किया गया है। इससे ट्रेनों की एडवांस बुकिंग करवाने वाले यात्रियों को परेशानी होगी, क्योंकि ज्यादातर यात्रियों ने माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए दो महीने पहले ही टिकट बुक करवा रखे थे, लेकिन अब ट्रेन रद्द होने से वह माता के दर्शन नहीं कर पाएंगे।
रेलवे ने ट्रेन नंबर 22942 उधमपुर-इंदौर सुपरफास्ट, जो रोहतक से सप्ताह में एक दिन चलती है, यह 31 जनवरी तक रद्द रहेगी, ट्रेन नंबर 15910 अवध-आसाम 10, 17, 24, 31 जनवरी व 7, 14, 21, 28 फरवरी तक इन दिनों यह ट्रेन रद्द रहेगी।
विज्ञापन

वहीं 16031 अंडमान एक्सप्रेस, जो रोहतक से रात साढ़े 10 बजे चलती है, यह 11 जनवरी से पांच फरवरी तक रद्द रहेगी। 20985 कोटा उधमपुर एक्सप्रेस 11 जनवरी से एक फरवरी तक रद्द रहेगी। 19803 कोटा कटरा एक्सप्रेस 14 जनवरी से 4 फरवरी तक रद्द रहेगी। 11449 जबलपुर-कटरा एक्सप्रेस ट्रेन 9 जनवरी से 30 जनवरी तक रद्द रहेगी। 16787 त्रिनोवली-कटरा एक्सप्रेस 9 जनवरी से 30 जनवरी तक रद्द रहेगी। 16317 हिमसागर एक्सप्रेस 14 जनवरी से 4 फरवरी तक रद्द रहेगी। 22941 इंदौर-उधमपुर एक्सप्रेस 9 जनवरी से 30 जनवरी तक रद्द रहेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें