16-एमडीयू के दृश्य कला विभाग के 36वें स्थापना दिवस के दौरान मौजूद शिक्षक व छात्र। स्रोत: एमडीय
- फोटो : Archive
रोहतक। एमडीयू के दृश्य कला विभाग का 36वां स्थापना दिवस शुक्रवार को मनाया गया। कुलपति प्रो. मिलाप पूनियां ने कहा कि तकनीक, शिक्षा और नवाचार ही बेरोजगारी से लड़ने के सबसे प्रभावी औजार हैं। उन्होंने विभाग की आर्ट गैलरी का अवलोकन किया और विद्यार्थियों को रचनात्मकता व कौशल विकास पर ध्यान देने का संदेश दिया। विभागाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार ने बताया कि विभाग की स्थापना 31 जुलाई 1990 को हुई थी। उन्होंने 36 वर्षों की उपलब्धियों और विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में शिक्षक, शोधार्थी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। संवाद