फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ग्रैप-1 लागू होने के बाद बिना अनुमति चल रहीं नौ अवैध भट्टियां ध्वस्त

विज्ञापन
फोटो-59: बहादुरगढ़ में अवैध भट्‌ठी तोड़ता कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) की पाबंदियां लागू होते ही हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(एचएसपीसीबी) ने बुधवार को गांव कानौंदा और लडरावण में निरीक्षण के दौरान एल्यूमिनियम का वेस्ट गलाने वाली नौ भट्टियों को ध्वस्त कर दिया। इनसे भारी मात्रा में प्रदूषण फैल रहा था। एल्यूमिनियम का वेस्ट दिल्ली से लाया जाता है। इसमें दवाइयों में पत्ते, बीयर की खाली केन, पैकिंग पेपर व अन्य वेस्ट होता है। इसके अलावा स्लैब बनाते हैं, जिसका प्रयोग दोबारा से एल्यूमीनियम की वस्तुएं बनाने के लिए होता है।
विज्ञापन


प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. सुनील श्योराण ने बताया कि क्षेत्र में प्रदूषण फैलाने वाली अवैध इकाइयों पर निगरानी रखी जा रही है। निरीक्षण के दौरान कानौंदा और लडरावण में नौ भट्टियां ऐसी मिलीं जिनके पास स्थापना की सहमति और संचालन की सहमति नहीं थी।

उन्होंने कहा कि संबंधित जमीनों के राजस्व रिकॉर्ड की जांच की जाएगी। रिकॉर्ड का सत्यापन होने के बाद जमीन मालिकों के खिलाफ भी संबंधित विभाग की ओर से नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही इन इकाइयों के बिजली कनेक्शन काटने की प्रक्रिया भी अपनाई जाएगी।
विज्ञापन


इससे कुछ दिन पहले बादली क्षेत्र में भी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने आधा दर्जन से अधिक अवैध भट्टियों को ध्वस्त किया था।

फोटो-59: बहादुरगढ़ में अवैध भट्ठी तोड़ता कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें