फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ कोरोना संक्रमित और मिले, दो ने तोड़ा दम

विज्ञापन
Nine corona infected and met, two broken
विज्ञापन
रोहतक। जिले में नौ नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि के साथ दो और मरीजों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। इसके चलते जिले में कोरोना उपचार के दौरान मरने वालों की संख्या 152 हो गई है। वहीं जिले में कोरोना के कुल मरीज 12204 हो गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 60 पहुंच गई है। इसमें से आठ पीजीआईएमएस में भर्ती हैं और 52 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। जिले में संक्रमण प्रतिशत 4.77 और रिकवरी रेट 98.26 प्रतिशत हो गया है। अभी तक 11992 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। गौरतलब है कि शुक्रवार को मिले संक्रमितों में दो किसान, तीन डॉक्टर, दो पीजीआई स्टाफ संक्रमित मिले हैं। वहीं जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 152 हो गया है। शुक्रवार को दो नए संक्रमितों की मौत में एक व्यक्ति 32 साल का आजाद गढ़ निवासी है और आईआईएम रोहतक में तैनात था। दूसरी मौत 44 साल के रामगोपाल निवासी बिजनेसमैन की हुई है। दोनों ही मौत से जिले में एक बार फिर हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें