फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पहली बार सामान्य के बराबर पहुंचा रात का तापमान

Wed, 21 Jan 2026 03:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
46...रोहतक के दिल्ली रोड पर दोपहर में खिली धूप से ठंड से राहत पाकर बिना गर्म कैप के चलते राहगीर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। जिले में 23 दिन बाद मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 259 दर्ज किया गया जो यह खराब श्रेणी में आता है। इससे पहले 28 दिसंबर को शाम सात बजे 242 दर्ज किया गया था। इसके बाद से एक्यूआई 200 से नीचे बना हुआ था। न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य तापमान के बराबर है।
हालांकि, तीन दिन से आमजन को भारी ठंड से राहत मिली है। जिले में कोहरे में कमी आई है लेकिन सुबह-शाम ठंड जनजीवन को प्रभावित कर रही है। कोहरे में कमी के चलते अधिकतर ट्रेनें पहले की अपेक्षा कम समय तक लेट रहीं।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य तापमान से 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। आने वाले कई दिनों तक मौसम में बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।

यह रही ट्रेनों की स्थिति
रेलवे स्टेशन पर दिल्ली की ओर जाने वाली पंजाब मेल 1:22 घंटे, अवध-असम एक्सप्रेस 1:12 घंटे, बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिला 1:14 घंटा, जींद-नई दिल्ली मेमू 29 मिनट, जाखल-दिल्ली पैसेंजर 1:20 घंटे, हिसार-नई दिल्ली पैसेंजर 31 मिनट, जींद-दिल्ली पैसेंजर 55 मिनट, कुरुक्षेत्र-दिल्ली एक्सप्रेस 33 मिनट लेट रहीं।
विज्ञापन

पातालकोट एक्सप्रेस 39 मिनट, किसान 36 मिनट, हिमसागर एक्सप्रेस 13 मिनट, रोहतक-नई दिल्ली एक्सप्रेस रद्द, जींद दिल्ली पैसेंजर रद्द, फरक्का 14 मिनट व गोरखधाम 11 मिनट लेट रहीं। वहीं, दिल्ली की ओर से आने वाली पातालकोट सुपरफास्ट 21 मिनट, गोरखधाम 32 मिनट, कालिंदी 1:42 घंटा, फरक्का एक्सप्रेस 27 मिनट तक लेट रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें