फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सामान्य से 5.5 डिग्री अधिक रहा रात का तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। जिले में अधिकतम व न्यूनतम तापमान बढ़ रहा है। इस कारण दिन में गर्मी भी लोगों को परेशान कर रही है। हालांकि, सुबह के समय अब भी थोड़ी ठंड बरकरार है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को भी जिले में न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है।
न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य की अपेक्षा 4.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। आने वाले छह दिनों में मौसम के शुष्क रहने की ही संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना भी है। आने वाले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद पारा दो डिग्री गिर सकता है। सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक उपलब्ध नहीं रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें