फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रैन बसेरे पर लगे ताले, सड़कों किनारे सो रहे लोग

विज्ञापन
48...पुराना बस स्टैंड के निकट बनाए रैन बसेरे पर लगे ताले । संवाद
विज्ञापन
रोहतक। तापमान में गिरावट के साथ रात में सर्दी बढ़ने लगी है। प्रशासन व निगम की ओर से अभी तक रैन बसेरों की सुध नहीं ली गई है। ऐसे में लोग सड़कों किनारे सोने को मजबूर हैं। जबकि रैन बसेरे सूने पड़े हैं। मंगलवार को रोहतक का अधिकतम तापमान 25.5 जबकि न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान में पांच जबकि न्यूनतम तापमान में सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

नगर निगम व प्रशासन की ओर से पुराना बस स्टैंड के निकट बनाए गए रैन बसेरा की हालत खस्ता बनी हुई है। इसका एक दरवाजा तो खुला है लेकिन बाकी दो दरवाजों पर ताले लगे हुए हैं। रैन बसेरे की स्थिति को देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि इसकी लंबे समय से सुध नहीं लगी गई है। इसमें गंदगी की भरमार है और इसकी सफाई नहीं की गई है।
आसपास के लोगों का कहना है सर्दी शुरू होने पर भी रैन बसेरे की मरम्मत कर इसका शुभारंभ नहीं किया गया है। वहीं, अधिकारियों का दावा है कि रैन बसेरे को जल्द ही शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन


पालिका कॉलोनी में चार माह में बनेगा रैन बसेरा
नगर निगम की ओर से पालिका कॉलोनी में नया रैन बसेरा बनाने के लिए निर्माण कार्य को इसी महीने शुरू कर दिया गया है। हालांकि करीब 40 लाख से बनने वाले इस रैन बसेरे का निर्माण कार्य पूरा होने में लगभग चार महीने का समय लग सकता है। ऐसे में इसकी सुविधा नहीं मिल सकेगी।

रोडवेज डिपो में भी रैन बसेरा शुरू नहीं :
प्रशासन की ओर से रोडवेज परिसर में भी रैन बसेरा शुरू नहीं कराया गया है। जबकि बस स्टैंड से रोजाना हजारों की संख्या में यात्रियों का आवागमन होता है। रैन बसेरे के अभाव में रात के समय यात्रियों को दिक्कतें भी आने लगी हैं।
-
निगम क्षेत्र में रैन बसेरे को लेकर जिला उपायुक्त के साथ बैठक की जाएगी। वहीं, नगर निगम की ओर से अपने स्तर पर भी इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। जल्द ही रैन बसेरे शुरू कराए जाएंगे, ताकि सर्दी में लोगों को इनकी सुविधा मिल सके।
विज्ञापन

- डॉ. आनंद कुमार शर्मा, निगम आयुक्त ।

48...पुराना बस स्टैंड के निकट बनाए रैन बसेरे पर लगे ताले । संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें